Budaun: घरेलु कलह के चलते पति ने पत्नी पर फावड़े से हमला कर की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
बदायूँ (उप्र), जिले के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने घरेलू कलह के चलते अपनी पत्नी की फावड़े से गला काटकर हत्या कर दी. आरोपी पति को हत्या में प्रयुक्त फावड़े के साथ गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सिद्धार्थ वर्मा ने बताया, ‘‘फैजगंज बहेटा थाना क्षेत्र के गनगोली गाँव का रहने वाला हरदेव मानसिक रूप से कमजोर है. वह अपनी पत्नी उषा (45) के साथ रहता था. उन दोनों का आये दिन झगड़ा होता था." यह भी पढ़े: Maharashtra: पति ने पत्नी को ट्रेन से धक्का दिया, महिला की मौत
बृहस्पतिवार सुबह लगभग छह बजे पुलिस को सूचना मिली कि हरदेव ने उषा की फावड़े से गला काटकर हत्या कर दी हैआरोपी हरदेव को हत्या में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है.’’ उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2021 03:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).