Ayodhya: राम लला के दर्शन के लिए आ रहे मंत्रियों और विधायकों पर जेसीबी से होगी फूलों की वर्षा, देखें वीडियो
मंत्रियों और विधायकों पर जेसीबी से होगी फूलों की वर्षा (Photo: ANI)

Ayodhya: आज उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों व विधायकों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रामलला के दर्शन करेंगे. इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मौजूद रहेंगे. सीएम योगी राजकीय विमान से आएंगे. मंत्री व विधायक लखनऊ से 10 लग्जरी बसों से यहां पहुंचेंगे. इसके अलावा सभी अतिथि हनुमानगढ़ी भी जाएंगे. इस बीच भगवान राम लला के दर्शन के लिए लखनऊ से आ रहे उत्तर प्रदेश के मंत्रियों और विधायकों पर फूल बरसाने के लिए जेसीबी तैयार किए गए. जिसका वीडियो समाचार एजेंसी एएनआई ने साझा किया है.

देखें वीडियो: