Ayodhya Deepotsav Live Streaming on Doordarshan: सीएम योगी के हाथों अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम का होगा शुभारंभ, जलाए जाएंगे 5.51 लाख दीये, दूरदर्शन पर देखें लाइव

दिवाली के मौके पर अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम दूरदर्शन पर देखें लाइव

अयोध्या में दीपोत्सव (Photo Credits: PTI)

Ayodhya Deepotsav: दिवाली के मौके पर दीपोत्सव को लेकर अयोध्या नगरी नई नवेली दुलहन की तरह सज-धजकर हो गई हैं. शहर के मुख्य द्वार से लेकर सरयू नदी और राम की पैड़ी तक रंग-बिरंगी रोशनी से अब से कुछ समय बाद जगमगा उठेंगे. जिसकी रोशनी चारों तरफ देखने को मिलेगी. दीपोत्सव का शुभारंभ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के हाथों होगा. वहीं कोरोना संकट के बीच देश के कोने- कोने से लोग दीपोत्सव  कार्यक्रम  को देख सकें दूरदर्शन (Doordarshan) पर लाइव भी किया जायेगा.

कार्यक्रम के अनुसार सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचने के बाद रामलला के दरबार में पहला दीप जलाकर दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे. वहीं इस बार अयोध्या का दीपोत्सव कार्यक्रम पिछले साल जो 4 लाख से अधिक दीये जलाये गए थे. इस बार उस रिकॉर्ड  को तोड़ते हुए 5.51 लाख दीये प्रज्जवलित दीये जलाये जाएंगे. जिनकी तैयारी पिछले एक हफ्ते से चल रही थी. यह भी पढ़े: Ayodhya Deepotsav Celebrations 2020: अयोध्या में चौथे दीपोत्सव की तैयारियां जोरों शोरों पर, 5 लाख से ज्यादा दीये रामजन्म भूमि को करेंगे रोशन   

यहां देखें लाइव:

वहीं सुरक्षा को लेकर अयोधय के डीआईजी दीपक कुमार ने कहा कि "हम बुधवार से किसी भी बाहरी व्यक्ति को अयोध्या में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दे रहे हैं. पुलिस ड्रोन कैमरों की मदद से अयोध्या में चौबीसों घंटे निगरानी रख रही हैं. शहर के सभी प्रवेश स्थलों और सरयू नदी मार्ग पर कड़ी सुरक्षा है. उन्होंने कहा कि बिना सुरक्षा पास के दीपोत्सव के लिए किसी को भी कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

 

Share Now

संबंधित खबरें

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Live Score Update: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Winner Prediction: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Preview: लाहौर में आज रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स