देश

Aurangabad: वीडियो कॉल कर शख्‍स ने महिला को दिखाए प्राइवेट पार्ट, पुलिस में केस दर्ज

महिला के पति ने बताया कि उस व्यक्ति ने उसकी पत्नी से अश्‍लील बातें की और यौन संबंध बनाने की बात कई. महिला के पति ने शिकायत में कहा कि वह शख्‍स उनके लिए अजनबी है. वे उसे पहले से नहीं जानते हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Aurangabad: वीडियो कॉल कर शख्‍स ने महिला को दिखाए प्राइवेट पार्ट, पुलिस में केस दर्ज
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: pxfuel)

औरंगाबाद: महाराष्ट्र के औरंगाबाद (Aurangabad) जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, यहां वालुज गांव के एक शख्‍स ने महिला को वीडियो कॉल किया और फिर उस पर उसे अपने प्राइवेट पार्ट दिखाने लगा. महिला के पति ने इस मामले में पुलिस में शिकायत की. महिला के पति ने बताया कि उस व्यक्ति ने उसकी पत्नी से अश्‍लील बातें की और यौन संबंध बनाने की बात कई. महिला के पति ने शिकायत में कहा कि वह शख्‍स उनके लिए अजनबी है. वे उसे पहले से नहीं जानते हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

महिला के पति की शिकायत के अनुसार आरोपी पिछले कई दिनों से उसकी पत्‍नी को कॉल कर रहा था. काफी दिनों तक उन्होंने इसे नजरअंदाज किया. लेकिन कॉल बढ़ते गए और एक दिन उसने महिला को वीडियो कॉल किया और वीडियो कॉल पर उसने महिला को प्राइवेट पार्ट दिखाए और सबंध बनाने की बातें करना लगा.

मामले की जांच कर रहे वालुज पुलिस सब-इंस्पेक्टर सतीश पंडित ने कहा कि शिकायतकर्ता की पत्नी ने पहले अज्ञात संदिग्ध की कॉल को नजरअंदाज किया, लेकिन इसके बाद आरोपी की कॉल बढ़ती गई. बाद में वह अश्लीलता पर उतर आया. उसने वीडियो कॉल करने के बाद अपने प्राइवेट पार्ट को दिखाया. इसके बाद, महिला ने अपने पति को सूचित किया. गुरुवार रात पुलिस में शिकायत दर्ज की गई.

शिकायत के आधार पर, MIDC वालुज पुलिस ने संदिग्ध के खिलाफ आपराधिक धमकी, पीछा करने का मामला दर्ज किया है. पुलिस ने केस दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है. जिस मोबाइल नंबर से महिला को कॉल किया गया, उसके बारे में जानकारी जुटा ली गई है और आरोपी शख्‍स की पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2020 06:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).