देश

मुंबई में जन्मदिन की पार्टी के बाद लड़की के साथ 4 दरिंदों ने किया गैंगरेप

एक चौंका देने वाली घटना में, एक 19 साल की लड़की के चार दोस्तों द्वारा कथित तौर पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने शनिवार को बताया कि पिछले महीने मुंबई में लड़की की जन्मदिन की पार्टी के दौरान कथित तौर पर उसके चार दोस्तों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.

मुंबई में जन्मदिन की पार्टी के बाद लड़की के साथ 4 दरिंदों ने किया गैंगरेप
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

एक चौंका देने वाली घटना में, एक 19 साल की लड़की के चार दोस्तों द्वारा कथित तौर पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gangrape) करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने औरंगाबाद (Aurangabad) में शनिवार को बताया कि पिछले महीने मुंबई (Mumbai) में लड़की की जन्मदिन की पार्टी के दौरान कथित तौर पर उसके चार दोस्तों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. मामला प्रकाश में उस वक्त आया जब पीड़िता के गुप्तांग में दर्द की शिकायत के बाद उसे औरंगाबाद के उसके गृहनगर बेगमपुरा के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. डॉक्टरों को पहली नजर में यह दुष्कर्म का मामला प्रतीत हुआ, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी.

इसके बाद लड़की ने दुष्कर्म की बात परिवार वालों को बताई. सात जुलाई को जब पीड़िता मुंबई गई हुई थी, तब उसके चार साथियों (अभी पहचान नहीं हो पाई है) ने लड़की को उनमें से एक के घर जन्मदिन की पार्टी मनाने को कहा. उसी दिन शाम को केक काटने के बाद चारों लड़कों ने पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया, जिसके बाद लड़की गहरे सदमे में चली गई और अपने परिजनों व मुंबई पुलिस को बिना बताए चुपचाप वापस लौट आई.

जुलाई में हुई घटना के तीसरे हफ्ते के बाद उसने अपने गुप्तांग में दर्द की बात कही, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां से मामला 30 जुलाई को प्रकाश में आया. बेगमपुरा पुलिस थाने के अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "हमने इस संबंध में तुरंत प्राथमिकी दर्ज की और मुंबई के चूनाभट्टी पुलिस स्टेशन को इसकी सूचना दी. मुंबई पुलिस अब मामले की जांच करेगी." यह भी पढ़ें- कॉलेज स्टूडेंट से 'गैंगरेप' का वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल, 8 गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार पीड़िता की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है. सामूहिक दुष्कर्म के कारण शायद उसे कई आंतरिक चोटें आई हैं. उसे निगरानी में रखा गया है. पीड़िता का बयान लेने के लिए पुलिस की एक टीम औरंगाबाद के लिए रवाना हो गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2019 08:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).