Assam NRC Draft Exclusion List 2019: एनआरसी मसौदा की अतिरिक्त सूची जारी, हटाए गए 1 लाख नाम, ऐसे करें चेक

असम में एनआरसी के मसौदे में से 1,02,462 लोगों को अयोग्य पाया गया और उनके नामों पर आधारित एक अतिरिक्त निष्कासन सूची जारी की गई है. अतिरिक्त निष्कासन सूची में जिन लोगों के नाम हैं ये वह लोग हैं जिनके नाम पिछले साल 30 जुलाई को जारी राष्ट्रीय नागरिक पंजी के मसौदे में शामिल थे लेकिन बाद में वे इसके लिए अयोग्य नहीं पाए गए.

असम एनआरसी (Photo Credits: PTI)

असम सरकार (Assam Government) ने बुधवार को नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स (NRC) ड्राफ्ट की एक अतिरिक्त सूची प्रकाशित की. असम में एनआरसी के मसौदे में से 1,02,462 लोगों को अयोग्य पाया गया और उनके नामों पर आधारित एक अतिरिक्त निष्कासन सूची जारी की गई है. अतिरिक्त निष्कासन सूची में जिन लोगों के नाम हैं ये वह लोग हैं जिनके नाम पिछले साल 30 जुलाई को जारी राष्ट्रीय नागरिक पंजी के मसौदे में शामिल थे लेकिन बाद में वे इसके लिए अयोग्य नहीं पाए गए. एनआरसी के राज्य समन्वयक प्रतीक हलेजा की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, सूची नागरिकता अनुसूची (नागरिकों का पंजीकरण और राष्ट्रीय पहचान पत्र के मुद्दे) नियम 2003 के खंड पांच के प्रावधानों के अनुसार प्रकाशित की गई है.

निष्कासन सूची में ऐसे चेक करें अपना नाम-

1. असम सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट assam.gov.in पर जाएं.

2.  वेबसाइट खुलने पर नीचे की तरफ जाएं और Additional Draft NRC Exclusion List पर क्लिक करें.

3. अब एक नया पेज खुलेगा. यहां बॉक्स में अपना ARN नंबर डालें और फिर दिए गए captcha को भरें.

4. इसके बाद सर्च बटन पर क्लिक करें.

5. अगर आपका नाम आता है तो आप निष्कासन सूची में हैं और आपको आगे की प्रक्रिया के लिए आवेदन करने की आवश्यकता है.

गौरतलब है कि 30 जुलाई 2018 को प्रकाशित मसौदे में 2.9 करोड़ लोगों के नाम शामिल किए गए थे. इसके लिए कुल 3.29 करोड़ लोगों ने आवेदन किया था. मसौदे में 40 लाख लोगों को छोड़ दिया गया था. 31 दिसंबर की रात को प्रकाशित पहले मसौदे में 1.9 करोड़ नाम थे. यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने कहा- असम NRC को अंतिम रूप देने की समय सीमा नहीं बढ़ेगी

ज्ञात हो कि सुप्रीम कोर्ट ने मई महीने में स्पष्ट किया था कि असम में एनआरसी को अंतिम रूप देने की 31 जुलाई की समय सीमा आगे नहीं बढ़ाई जाएगी.

भाषा इनपुट

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Civic Polls: सुप्रीम कोर्ट के सख्त रुख के बाद आंध्र प्रदेश में 100 स्थानीय निकायों की चुनाव प्रक्रिया पर रोक; SEC करेगा नामांकन हिंसा की समीक्षा

Voter Deletion Row: चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस; राहुल गांधी व INDIA गठबंधन की SIR याचिका पर जवाब तलब, एक याचिकाकर्ता के आचरण पर CJI ने जताई कड़ी आपत्ति

'प्रदर्शनकारी छात्रों के रास्ते में न आएं, वे भारत की आवाज हैं': राहुल गांधी की पीएम मोदी को चेतावनी; एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया बर्बरता के लगाए आरोप

Rahul Gandhi on Jantar Mantar Protest: 'जंतर-मंतर भारत की जनता का है, हम इसे वापस लेंगे'; CJP प्रवक्ताओं को तिहाड़ जेल भेजे जाने पर बरसे राहुल गांधी, कहा- 'कायरता'