Assam Gang Rape: पहले महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म उसके बाद मोबाइल फोन पर फिल्माया पूरी वारदात, 1 गिरफ्तार
असम के मोरीगांव शहर के बाहरी इलाके में तीन नाबालिग लड़कों समेत चार लोगों ने एक महिला से कथित तौर पर बलात्कार किया. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.
गुवाहाटी, 14 अगस्त : असम के मोरीगांव शहर के बाहरी इलाके में तीन नाबालिग लड़कों समेत चार लोगों ने एक महिला से कथित तौर पर बलात्कार किया. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. घटना करीब 10 दिन पहले की है. मोरीगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) अपर्णा नटराजन ने आईएएनएस को बताया कि चारों आरोपियों में कम से कम तीन नाबालिग हैं.
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि लड़कों ने मोबाइल फोन पर पूरी वारदात को फिल्माया था. एक आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है. इस बीच, पुलिस अन्य दो आरोपियों की पहचान के लिए भी अभियान चला रही है. यह भी पढ़ें : Rajasthan: राजस्थान के स्कूल में पेयजल का मटका छूने पर अध्यापक ने दलित बच्चे को पीटा, मौत हुई
पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िता का पति अरुणाचल प्रदेश में रहता है और महिला द्वारा घटना की जानकारी देने पर परिवार में कोहराम मच गया. पारिवारिक विवाद के चलते मामला देर से दर्ज हुआ था. यह भी बताया गया कि घटना एक श्मशान घाट पर हुई. हालांकि, नटराजन ने कहा कि अभी इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है पुलिस अधिकारी ने यह भी कहा कि वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि आरोपी द्वारा शूट किया गया वीडियो प्रसारित किया गया था या नहीं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2022 09:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

