Assam Child Marriage: विधानसभा में बाल विवाह पर विपक्ष पर भड़के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, कहा- '2026 से पहले इस दुकान को बंद कर दूंगा'- VIDEO
CM Himanta Biswa Sarma (Photo Credit: ANI)

Assam Child Marriage: असम के विधानसभा में सोमवार को बाल विवाह के मुद्दे पर हो रही चर्चा हो रही थी. जिस चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Assam CM Himanta Biswa Sarma) विपक्ष पर जमकर भड़के. मुख्यमंत्री सरमा ने भरी सभा में कहा कि 'मेरी बात ध्यान से सुनो, जब तक मैं जीवित हूं मैं असम में बाल विवाह नहीं होने दूंगा. सदन में ही मुख्यमंत्री ने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि मैं इस दुकान को 2026 से पहले बंद कर दूंगा.

सदन में विपक्ष पर भड़कने के बाद  सीएम सरमा ने ट्वीट भी किया, लिखा, कांग्रेस के लोग सुन लें, जब तक मैं, हिमंत बिस्वा सरमा ज़िंदा हूं, तब तक असम में छोटी बच्चियों का विवाह नहीं होने दूँगा. आप लोगों ने मुस्लिम समुदाय की बेटियों को बर्बाद करने की जो दुकान खोली है उन्हें पूरी तरह से बंद किए बिना हम चैन से नहीं बैठेंगे. दरअसल असम सरकार ने राज्य में बाल विवाह पर रोक के लिए मुस्लिम विवाह एवं तलाक पंजीकरण कानून, 1935 खत्म कर दिया है. शुक्रवार देर रात हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया. राज्य सरकार ने '23 फरवरी को असम कैबिनेट ने एक अहम फैसला लेते हुए वर्षों पुराने असम मुस्लिम विवाह एवं तलाक पंजीकरण कानून को वापस ले लिया गया है.

विडियो: