अशोक गहलोत दुष्कर्म को लेकर दिए बयान के लिए माफी मांगें: भाजपा

राजस्थान में बढ़ रहे दुष्कर्म के आंकड़े पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा दिए गए बयान की कड़ी निंदा करते हुए भाजपा ने कहा है कि मुख्यमंत्री का यह बयान महिलाओं के स्वाभिमान और सशक्तिकरण पर हमला है और उनका यह बयान कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है.

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत (Photo Credit : ANI)

नई दिल्ली, 3 सितंबर : राजस्थान में बढ़ रहे दुष्कर्म के आंकड़े पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा दिए गए बयान की कड़ी निंदा करते हुए भाजपा ने कहा है कि मुख्यमंत्री का यह बयान महिलाओं के स्वाभिमान और सशक्तिकरण पर हमला है और उनका यह बयान कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है. भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि एनसीआरबी के डेटा से यह दुखद तथ्य सामने आया है कि दुष्कर्म मामले में कांग्रेस शासित राजस्थान देश मे पहले नंबर पर है, लेकिन महिलाओं के सम्मान से जुड़े इस मामले पर अशोक गहलोत ने जो बयान दिया है वो कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है और यह महिलाओं के स्वाभिमान और सशक्तिकरण को लेकर दिया गया बहुत ही असंवेदनशील बयान है.

पात्रा ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत ने यह बयान दिया कि लड़की के अपने जानकर ही दुष्कर्म करते हैं और 56 प्रतिशत दुष्कर्म के मामले झूठे होते हैं. 56 प्रतिशत मामलों में लड़कियां झूठ बोलती हैं और ऐसी लड़कियों के खिलाफ वो (गहलोत) कार्रवाई करेंगे. यह भी पढ़ें : अंकिता की मदद करने से नाराज हेमंत सोरेन सरकार ने करवाई एफआईआर: मनोज तिवारी

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि दुष्कर्म पीड़िता के साथ खड़े होकर उनका मनोबल बढ़ाने के बदले एक मुख्यमंत्री इस तरह का बयान देकर उनका हौसला तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, क्या ऐसी हालत में महिलाएं राजस्थान के पुलिस थानों में जाकर रिपोर्ट दर्ज करवा पाएंगी? क्या महिलाएं अपनी लड़ाई लड़ पाएगी? उन्होंने कहा कि गहलोत का यह बयान कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है और उन्हें इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए.

Share Now

\