देश

सेना प्रमुख बिपिन रावत ने पश्चिमी सीमाओं पर सुरक्षा का लिया जायजा

पाकिस्तान से तनाव के बीच थल सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत (Bipin Rawat) ने शनिवार को पश्चिमी कमान के मुख्यालयों का दौरा कर पश्चिमी सीमाओं पर सेना की मुस्तैदी का जायजा लिया

सेना प्रमुख बिपिन रावत ने पश्चिमी सीमाओं पर सुरक्षा का लिया जायजा
आर्मी चीफ बिपिन रावत (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली: पाकिस्तान से तनाव के बीच थल सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत (Bipin Rawat) ने शनिवार को पश्चिमी कमान के मुख्यालयों का दौरा कर पश्चिमी सीमाओं पर सेना की मुस्तैदी का जायजा लिया. एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई. विज्ञप्ति के अनुसार, "इस दौरान पश्चिमी सैन्य कमांडर जनरल सुरेंद्र सिंह ने सेना प्रमुख को विभिन्न स्थानों, विशेषकर अमृतसर और सांबा सेक्टरों की वर्तमान स्थिति के बारे में संक्षेप में बताया."

रावत ने पश्चिमी कमान मुख्यालयों पर अधिकारियों से बात की और प्रशिक्षण, संचालन के दौरान मुस्तैदी और भारतीय वायु सेना के साथ असाधारण तालमेल रखने के लिए उनकी प्रशंसा की. यह भी पढ़े: आर्मी चीफ बिपिन रावत सुरक्षा हालात का जायजा लेने जाएंगे बीकानेर, जहां IAF ने गिराया था पाकिस्तानी ड्रोन

उन्होंने मुख्यालयों को निगरानी और सतर्कता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया तथा उन्हें उभरती चुनौतियों से निर्णायक रूप से निपटने के लिए तैयार रहने के लिए कहा.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2019 09:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).