UlhasNagar Birthday Boy Murder: बर्थडे में शराब को लेकर दोस्तों में हुआ विवाद,मारपीट होने पर बर्थडे बॉय को ही फेंका चौथी मंजिल से नीचे, लड़के की हुई मौत, उल्हासनगर के चिंचपाडा की घटना
उल्हासनगर में एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. एक दोस्त के बर्थडे में आएं दोस्तों ने विवाद के बाद बर्थडे बॉय को चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया. जिसके कारण उसकी मौत हो गई.
UlhasNagar Birthday Boy Murder : उल्हासनगर में एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. एक दोस्त के बर्थडे में आएं दोस्तों ने विवाद के बाद बर्थडे बॉय को चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया. जिसके कारण उसकी मौत हो गई. बर्थडे के दौरान शराब को लेकर दोस्तों के बीच में विवाद हो गया. विवाद होने के बाद इनमें लड़ाई भी है. इसके बाद बर्थडे बॉय को नीचे धकेला गया.घटना उल्हासनगर के चिंचपाडा की है. इस मामले में पुलिस ने तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया है. मृतक लड़के का नाम कार्तिक वायाळ था.
पुलिस की जानकारी के मुताबिक़ चिंचपाडा में रहनेवाले कार्तिक का 27 जून को बर्थडे था. इस मौके पर उसने उसके दोस्त निलेश क्षीरसागर, सागर काळे और धीरज यादव को पार्टी दी. चिंचपाडा गांव के आर्या अपार्टमेंट के चौथे मंजिल पर ये पार्टी चल रही थी. लेकिन इसी दौरान शराब को लेकर दोस्तों में विवाद हो गया. पहले विवाद हुआ , इसके बाद इनके बीच में धक्का -मुक्की हुई. ये भी पढ़े :Buldhana Horrific Accident: अपनी साइड से पैदल जा रहे पुलिस पाटिल को पीछे आ रही तेज रफ़्तार कार ने उड़ाया, सिर पर मार लगने से हुई मौत-Video
इस दौरान कार्तिक ने निलेश के सिर पर शराब की बोतल मारी. इससे गुस्साएं निलेश, सागर और धीरज तीनों ने मिलकर कार्तिक को अपार्टमेंट के चौथे माले से नीचे धकेल दिया. जिसके कारण उसकी मौत हो गई.
इस घटना के बाद कार्तिक ने निलेश के सिर पर बोतल मारी और उसके बाद वो घायल हो गया और हम लोग उसे हॉस्पिटल लेकर गए, वहां से लौटने पर कार्तिक हमें बिल्डिंग के नीचे पड़ा हुआ मिला, ऐसी कहानी भी इन लोगों ने बनाई थी. लेकिन कार्तिक के पिता ने तीनों पर शक जताया था और पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया था. जिसके बाद पूछताछ में इन्होने पूरी घटना के बारे में जानकारी दी. इस घटना में न्यायलय ने तीनों को पुलिस कस्टडी में भेजा है. बेटे की मौत के बाद कार्तिक के परिजन सदमे में है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2024 06:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

