Jhansi Shocker: झांसी में फाइनेंस कंपनी के एरिया मैनेजर ने परेशान होकर की आत्महत्या, टारगेट पूरा नहीं होने पर सीनियर्स कर रहे थे उत्पीडन
झांसी में एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जिसमें एक फाइनेंस कंपनी के एरिया मैनेजर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कंपनी के सीनियर अधिकारियों की ओर से लगातार टारगेट पूरा नहीं करने की वजह से उनका उत्पीडन कर रहे थे.
Jhansi Shocker: झांसी में एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जिसमें एक फाइनेंस कंपनी के एरिया मैनेजर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कंपनी के सीनियर अधिकारी टारगेट पूरा नहीं करने की वजह से उनका उत्पीडन कर रहे थे. उन्होंने अपने सुसाइड नोट में लिखा , टारगेट पुरा नहीं करने के कारण कंपनी के अधिकारी गालीगलौज और उत्पीडन कर रहे थे. इसके साथ ही नौकरी से निकालने की धमकी भी दे रहे थे.
मृतक का नाम तरुण सक्सेना है. परिजनों के मुताबिक़ पिछले कुछ दिनों वे काफी तनाव में थे. घटना नवाबाद के गुमनावारा में हुई है. जानकारी के मुताबिक़ तरुण बजाज फाइनेंस कंपनी में एरिया मैनेजर थे. इनपर वसूली की जिम्मेदारी थी. हद से ज्यादा बारिश होने की वजह से किसानों की फसल बर्बाद हो गई थी. ये भी पढ़े:Jhansi Shocker: झांसी में रैगिंग से आहत 9वीं क्लास की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पिता का आरोप, ‘दो सीनियर छात्राएं करती थी परेशान’
जिसके कारण वे कर्ज की ईएमआई नहीं भर पा रहे थे. फिर भी कंपनी के अधिकारी उन्हें टारगेट पूरा करने के लिए उनपर दबाव बना रहे थे. उन्हें नौकरी से निकालने का अल्टीमेटम भी दिया गया था. परिजनों के मुताबिक़ तरुण ने शनिवार रात को खाना भी नहीं खाया था. सुबह जब उनकी पत्नी कमरे में गई तो उन्हें तरुण फंदे से लटके हुए दिखाई दिए. ये देखने के बाद उनकी चीख निकल पड़ी. सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2024 03:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

