Video: खाना नहीं देने से गुस्साएं ट्रक ड्राइवर ने होटल में ट्रक चढ़ाने की कोशिश की, बाहर खड़ी गाड़ियों को मारी टक्कर, पुणे के इंदापूर का वीडियो आया सामने
महाराष्ट्र के पुणे के इंदापूर तहसील से एक मामला सामने आया है. जिसमें खाना न मिलने की वजह से गुस्साएं ट्रक चालक ने होटल में ही ट्रक चढ़ाने को कोशिश की. इस दौरान उसने होटल के बाहर रखे वाहनों को भी टक्कर मार दी. सोशल मीडिया पर ये वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है.
Video: महाराष्ट्र के पुणे के इंदापूर तहसील से एक मामला सामने आया है. जिसमें खाना न मिलने की वजह से गुस्साएं ट्रक चालक ने होटल में ही ट्रक चढ़ाने को कोशिश की. इस दौरान उसने होटल के बाहर रखे वाहनों को भी टक्कर मार दी. सोशल मीडिया पर ये वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है.
वीडियो में आप देख सकते है की एक बड़ा से कंटेनर को ड्राइवर होटल की तरफ ले जाता है और कार को टक्कर मारता है, नीचे कुछ बाइक्स भी कंटेनर की चपेट में आती है. जानकारी के मुताबिक़ ड्राइवर शराब के नशे में थे, जब ड्राइवर होटल में वाहन चढ़ाने की कोशिश करता है, तो वहांपर अफरातफरी का माहौल मच जाता है, इसके बाद कुछ लोग कंटेनर के पीछे दौड़ते भी है. एक युवक हाथ में पत्त्थर लेकर कंटेनर के केबिन के तरफ मारता भी है. इस हादसे में दुसरे वाहनों का काफी नुकसान हुआ है. ये भी पढ़े :Pune Accident Video: सड़क किनारे खड़ी कार को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, पुणे सोलापुर हाइवे पर दौंड तहसील की सीसीटीवी फुटेज वायरल
खाना न मिलने से नाराज ट्रक चालक ने मचाया उत्पात
ये वीडियो है पुणे के इंदापुर से।
यहां नशे में धुत्त ड्राइवर को होटल में खाना नही मिलने पर गुस्से में कंटेनर से होटल को मारी टक्कर ।।#पुणे #ड्राइवर #Pune #Truck #driver #hotel #GaneshChaurthi pic.twitter.com/Ux4StLec9k
— Vaishali 🖤 (@Vaishali_777) September 6, 2024
जानकारी के मुताबिक़ पुणे जिले के इंदापूर तहसील में हाईवे के किनारे गोकुल नाम के एक रेस्टोरेंट में यह ट्रक ड्राइवर खाना खाने के लिए आया हुआ था. ड्राइवर नशे में था, इसलिए मैनेजर ने उसे खाना से मना कर दिया. इसके बाद ड्राइवर काफी गुस्सा हुआ और ट्रक में जाकर बैठ गया और इसके बाद उसने ट्रक शुरू किया और बिना सोचे-समझे होटल की तरफ ट्रक को बढ़ाया.
इस दौरान उसने होटल के रास्ते में आनेवाले वाहनों को भी टक्कर मारी और होटल को भी टक्कर मारी. कई देर तक ड्राइवर ट्रक को आगे पीछे करता रहा. काफी देर बाद ड्राइवर नीचे उतरा और होटल के कर्मियों के साथ गालीगलौज करने लगा. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शराबी ट्रक चालक को हिरासत में लिया. इस घटना का वीडियो लोगों ने मोबाइल में कैद कर लिया. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @Vaishali_777 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2024 01:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

