देश

आंध्रा प्रदेश: नहीं थम रहा रेप का सिलसिला, 60 साल की बुजुर्ग महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी अरेस्ट

भारत में आए दिन रेप के खौफनाक मामले सामने आते रहते हैं. लेकिन ऐसी शर्मनाक घटनाओं पर लगाम लगाने पर अभी तक सरकार को कामयाबी नहीं मिल पाई है. हर दिन ऐसी घटनाएं सामने आती हैं जो इंसानियत को झकझोर के रख देती हैं. हैदराबाद में एक महिला पशु चिकित्सक के साथ सामूहिक दुष्कर्म और फिर हत्या के बाद देशभर में फैले जन आक्रोश अभी थमा भी नहीं है कि आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के पूर्वी गोदावरी जिले ( East Godavari District) में एक ऐसा ही अपराध सामने आया है. जहां एक दरिंदे ने 60 साल की महिला से रेप के बाद उसकी हत्या कर दी. हत्यारे ने महिला की हत्या के बाद मकान से 80 हजार रूपये भी चुराए थे. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. महिला जी. वेमावराम (G.Vemavaram village ) नामक गांव में रहती हैं.

आंध्रा प्रदेश: नहीं थम रहा रेप का सिलसिला, 60 साल की बुजुर्ग महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी अरेस्ट
प्रतीकात्मक तस्वीर ( फोटो क्रेडिट- PTI )

अमरावती:- भारत में आए दिन रेप के खौफनाक मामले सामने आते रहते हैं. लेकिन ऐसी शर्मनाक घटनाओं पर लगाम लगाने पर अभी तक सरकार को कामयाबी नहीं मिल पाई है. हर दिन ऐसी घटनाएं सामने आती हैं जो इंसानियत को झकझोर के रख देती हैं. हैदराबाद में एक महिला पशु चिकित्सक के साथ सामूहिक दुष्कर्म और फिर हत्या के बाद देशभर में फैले जन आक्रोश अभी थमा भी नहीं है कि आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के पूर्वी गोदावरी जिले ( East Godavari District) में एक ऐसा ही अपराध सामने आया है. जहां एक दरिंदे ने 60 साल की महिला से रेप के बाद उसकी हत्या कर दी. हत्यारे ने महिला की हत्या के बाद मकान से 80 हजार रूपये भी चुराए थे. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. महिला जी. वेमावराम (G.Vemavaram village ) नामक गांव में रहती हैं.

बता दें कि पुलिस ने कहा कि तीन लोगों पर आरोप है कि जब पीड़िता अपने घर में अकेली थी, तब उन्होंने इस अपराध को अंजाम दिया. पुलिस ने संदिग्धों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है और दो अन्य की तलाश जारी है. जिला पुलिस अधीक्षक अदनान नईम असमी ने अपराध स्थल का दौरा किया और कहा कि दोनों आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पीड़ित महिला के पति और बेटे दोनों का निधन हो चुका है और उसकी बेटी हैदराबाद में रहती है.

यह भी पढ़ें:- हैदराबाद के बाद अब राजस्थान के टोंक में 6 साल की बच्ची के साथ बर्बरता, दुष्कर्म के बाद दरिंदो ने उतारा मौत के घाट.

गौरतलब हो कि इससे पहले राजस्थान के टोंक जिले (Tonk District) का है. जहां दो दिन से लापता 6 साल की बच्ची (Minor Girl Raped) का शव मिलने से हड़कंप मच गया. जांच के दौरान पता चला मासूम बच्ची के साथ पहले रेप किया गया और गला घोटकर मार दिया. इस कुकर्म को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने बच्ची के शव को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2019 11:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).