आंध्र प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा, बस व ऑटो की भिड़ंत में 9 की मौत
पुलिस के मुताबिक, तीन ऑटो रिक्शा गलत दिशा से आ रहे थे जिनमें से दो सुरक्षित निकल गए जबकि तीसरे को बस की टक्कर लग गई.
विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में रविवार तड़के एक बस ने ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी जिससे नौ लोगों की मौत और चार अन्य घायल हो गए. दुर्घटना कुरनूल-नांदयाल राजमार्ग के सोमयाजुलापल्ले में हुई. सड़क परिवहन निगम बस ने 13 लोगों को ले जा रहे ऑटो को टक्कर मार दी. दुर्घटना में मौके पर ही सात लोगों की मौत हो गई, दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. घायलों को कुरनूल के एक सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है.
पुलिस के मुताबिक, तीन ऑटो रिक्शा गलत दिशा से आ रहे थे जिनमें से दो सुरक्षित निकल गए जबकि तीसरे को बस की टक्कर लग गई.
पेनुगोंडला और कलापारी गांवों के ग्रामीणों के एक समूह ने नंदियाल कस्बे के पास महानंदी गांव जाने के लिए तीनों ऑटो-रिक्शा बुलाए थे. मृतकों में से अधिकांश वृद्ध और बीमार थे.
संबंधित खबरें
Middle East Conflict: मिडिल ईस्ट के मुश्किल हालातों फंसे भारतीयों के लिए राहत, इंडिगो एयरलाइंस ने शुरू कीं विशेष 'रेस्क्यू' उड़ानें
Holi 2026 Dry Day: दिल्ली में होली पर नहीं रहेगा 'ड्राई डे': शराब की दुकानें खुली रहेंगी, आबकारी विभाग ने जारी किया निर्देश
MMS Video Leak Threat: एमएमएस लीक और ब्लैकमेलिंग से कैसे बचें? निजी वीडियो/फोटो सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये जरूरी कदम
Lunar Eclipse 2026: भारत में दिखा दुर्लभ 'ब्लड मून', पूर्वोत्तर राज्यों में चंद्र ग्रहण का नजारा रहा सबसे भव्य (Watch Videos)
\