देश

Delhi Airport से उड़ने वाली थी Indigo की फ्लाइट, अचानक यात्री के पावर बैंक में लगी आग; Crew Members की सूझबूझ से टला हादसा

दिल्ली एयरपोर्ट पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री के पावर बैंक में अचानक आग लग गई.

Delhi Airport से उड़ने वाली थी Indigo की फ्लाइट, अचानक यात्री के पावर बैंक में लगी आग; Crew Members की सूझबूझ से टला हादसा
IndiGo Flight Fire Delhi (Photo: @indigo/X)

IndiGo Flight Fire in Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री के पावर बैंक में अचानक आग लग गई. यह घटना उस समय हुई जब विमान रनवे पर टैक्सी कर रहा था, लेकिन चालक दल की सूझबूझ से आग को कुछ ही सेकंड में बुझा दिया गया. इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Airlines) ने एक बयान में कहा कि दिल्ली से दीमापुर (Dimapur) जा रही उड़ान संख्या 6E 2107 को एक यात्री के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में मामूली आग लगने के कारण पार्किंग बे में वापस लाना पड़ा.

एयरलाइन ने कहा कि सभी यात्री और चालक दल (Crew Members) सुरक्षित हैं और कोई भी घायल नहीं हुआ.

ये भी पढें: DGCA ने IndiGo पर लगाया ₹40 लाख का जुर्माना! क्रिटिकल एयरपोर्ट के लिए फर्जी सिमुलेटर पर दी थी ट्रेनिंग, 1700 पायलट होंगे प्रभावित

जांच के बाद गंतव्य के लिए रवाना हुआ विमान

सूत्रों के अनुसार, आग उस समय लगी जब विमान उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था. चालक दल ने मानक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए तुरंत स्थिति पर काबू पा लिया. इसके बाद विमान का गहन निरीक्षण किया गया और सुरक्षा मंजूरी (Security Clearance) मिलने के बाद उसे उड़ान के लिए रवाना कर दिया गया.

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24 के अनुसार, एयरबस A320neo विमान दिल्ली से दोपहर 2:33 बजे रवाना हुआ और अपने निर्धारित प्रस्थान समय दोपहर 12:25 बजे के बजाय शाम 4:45 बजे दीमापुर पहुंचा.

उड़ान के दौरान पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

एयरलाइन ने यात्रियों के धैर्य और सहयोग के लिए उनका धन्यवाद किया और कहा कि असुविधा को कम करने के लिए जलपान की व्यवस्था की गई. हाल ही में Air China की एक उड़ान में भी ऐसी ही घटना घटी थी, जब एक यात्री के बैग में रखी Lithium battery में आग लग गई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2025 12:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).