हिमाचल प्रदेश के बाद गुजरात के राजकोट में भूकंप के झटके, असम के करीमगंज में भी हिली धरती

गुजरात में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, राजकोट में सुबह 7:40 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.5 आंकी गई.

Earthquake (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के ऊना (Una) के बाद गुजरात के राजकोट (Rajkot in Gujarat) सहित असम के करीमगंज (Karimganj in Assam) में गुरुवार भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए हैं. न्यूज एजेंसी ANI ने बताया गुजरात के राजकोट में भूकंप की तीव्रता 4.5 रही. वहीं असम के करीमगंज में यह तीव्रता 4.1 रही. राजकोट में भूकंप सुबह 7.40 बजे आया. वहीं, करीमगंज में सुबह 7 बजकर 57 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए.

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, सुबह तड़के 4.47 बजे हिमाचल प्रदेश के ऊना में भूकंप के झटके महसूस किए गए. इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.3 आंकी गई. इसके बाद गुजरात में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, राजकोट में सुबह 7:40 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.5 आंकी गई. यह भी पढ़ें: हिमाचल के ऊना में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.3 मापी गई तीव्रता. 

गुजरात के राजकोट में भूकंप-

असम के  करीमगंज में भूकंप 

इसके कुछ देर बाद 7:57 बजे असम के करीमगंज में भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 रही. बता दें कि कोरोना संकट के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं. नई दिल्ली, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, मिजोरम,  लद्दाख में बीते दिनों में कई बार धरती हिली है.

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट