देश

VIDEO: गुस्सैल हाथी ने अपने ही महावत को बेरहमी से कुचलकर मौत के घाट उतारा, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो

केरल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक हाथी ने अपने ही महावत को कुचलकर मार डाला. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

VIDEO: गुस्सैल हाथी ने अपने ही महावत को बेरहमी से कुचलकर मौत के घाट उतारा, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो
(Photo : X)

केरल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक हाथी ने अपने ही महावत (हाथी प्रशिक्षक) को कुचलकर मार डाला. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि महावत एक हाथी को टूरिस्ट के लिए सवारी के लिए एक अलग जगह ले जाने की कोशिश कर रहा है. लेकिन, हाथी उसका विरोध करता है और उसे कुचल देता है.

यह घटना केरल के इडुक्की ज़िले के कल्लर के पास स्थित एक निजी हाथी सफारी सेंटर "केरला फार्म" में हुई. मृतक का नाम बालकृष्णन (62) था, जो नीलेश्वरम के रहने वाले थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बालकृष्णन हाथी को काबू में करने की कोशिश कर रहे थे तभी हाथी उन पर हमला करने लगा और उन्हें कुचल दिया. घटना के बाद वन विभाग ने इडुक्की में अवैध हाथी सफारी सेंटर के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है और एक स्टॉप मेमो जारी किया है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2024 01:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).