असम में गृहमंत्री अमित शाह ने जेडीएस के सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर जवाब देते हुए कहा की ,' यह सहन नहीं किया जा सकता, बीजेपी 'मातृ शक्ति' के साथ खड़ी है. इसके साथ ही शाह ने कांग्रेस पर भी सवाल उठाते हुए कहा की ,' कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है , तो अब तक कार्रवाई क्यों नही की. उन्होंने कहा की कार्रवाई हमें नहीं करनी है, लॉ एंड ऑर्डर का इशू स्टेट का इशू है. उन्होंने कहा की ,' प्रियंका गांधी हमसे सवाल पूछ रही है, मैं उनसे कहना चाहता हूं , मुझसे और पीएम मोदी से सवाल पूछने की जगह आप कर्नाटक के कांग्रेस के सीएम और उपमुख्यमंत्री से सवाल पूछिए. शाह ने कहा की ,' हम जांच के पक्ष में है. यह भी पढ़े :Karnataka: रेवन्ना के ‘अश्लील वीडियो ‘ पर जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी का विपक्ष पर आरोप,कहा – हमारे परिवार की छवि खराब करने के लिए कांग्रेस की चाल -Video
देखें वीडियो :
#WATCH गुवाहाटी (असम): JD-S नेता प्रज्वल रेवन्ना के 'अश्लील वीडियो' मामले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "प्रज्वल रेवन्ना का जो समाचार पत्रों और चैनल पर चल रहा है वो बिलकुल आघातजनक है और बीजेपी का स्टैंड बहुत स्पष्ट है कि हम देश की 'मातृ शक्ति' के साथ खड़े हैं... मैं… pic.twitter.com/tcTRL2ynjn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 30, 2024













QuickLY