VIDEO: भारत-पाक तनाव के बीच 'काफिर-जिहादी' कहे जाने पर बोले जावेद अख्तर, 'नरक जाना पसंद करूंगा, मगर पाकिस्तान नहीं'

मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं. फिल्मों और गीतों के अलावा जावेद अख्तर सामाजिक मुद्दों पर अपनी बेझिझक राय रखने के लिए भी जाने जाते हैं. भारत-पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव के बीच उन्होंने एक तीखा बयान दिया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

(Photo Credits ANI)

Javed Akhtar on Pakistan: मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं. फिल्मों और गीतों के अलावा जावेद अख्तर सामाजिक मुद्दों पर अपनी बेझिझक राय रखने के लिए भी जाने जाते हैं. भारत-पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव के बीच उन्होंने एक तीखा बयान दिया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान जावेद अख्तर ने कहा कि मुझे भारत और पाकिस्तान दोनों ही तरफ से गालियाँ पड़ती हैं. कोई मुझे काफ़िर कहता है, कोई कहता है मैं नरक में जाऊंगा. कोई मुझे पाकिस्तान भेजने की बात करता है. लेकिन अगर मुझे पाकिस्तान और नरक में से किसी एक को चुनना पड़े, तो मैं नरक जाना पसंद करूंगा. यह भी पढ़े: India- Pakistan Tension: भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद दुनिया बेहतर स्थिति में है; संयुक्त राष्ट्र एंटोनियो गुटेरेस

 जावेद अख्तर का पाक को लेकर बड़ा बयान

 

 संजय राउत की पुस्तक के लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे जावेद अख्तर

यह बयान उन्होंने मुंबई में  संजय राउत की पुस्तक 'नरकातला स्वर्ग' के लॉन्च इवेंट के दौरान दिया. इसी मंच से उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण रिश्तों पर भी खुलकर बात की.

जावेद अखतर ने  अपने बारे में भी बताया

इस खास मौके पर जावेद अख्तर ने अपने बारे में भी बताया कि जब वो मुंबई आए थे, तब वह साढ़े उन्नीस साल के थे.  वो महाराष्ट्र को अपनी कर्मभूमि मानते हैं और साथ ही ये भी मानते हैं कि उन्हें जो कुछ मिला है, आज वो जो कुछ भी हैं वो सब मुंबई की देन है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट