देश

Varanasi Shocker: गाल-होंठ को दांत से काटा, पानी मांगने पर मुंह पर किया पेशाब, वाराणसी में 6 साल की मासूम के साथ हैवानियत की सारी हदें पार

वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र में 6 साल की मासूम के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, वारदात में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसका घर बच्ची के घर के बगल में ही है, जो दूर के रिश्ते में उसका दादा लगता है.

Varanasi Shocker: गाल-होंठ को दांत से काटा, पानी मांगने पर मुंह पर किया पेशाब, वाराणसी में 6 साल की मासूम के साथ हैवानियत की सारी हदें पार

Varanasi Shocker: वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र में 6 साल की मासूम के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, वारदात में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसका घर बच्ची के घर के बगल में ही है, जो दूर के रिश्ते में उसका दादा लगता है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मासूम बीते बुधवार को देर रात घर के पास हैंडपंप से पानी लाने गई थी. इसी दौरान मुंह पर कपड़ा बांधकर आरोपी ने उसे अगवा कर लिया और गांव के बाहर तालाब के पास ले जाकर दुष्कर्म किया. जब बच्ची लहूलुहान और बेहोश हो गई, तो वह उसे वहीं छोड़कर भाग निकला.

वारदात के दौरान आरोपी ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी. उसने बच्ची के कान की बालियां नोच ली. गाल और होठ को काटकर जख्मी कर दिया. बच्ची ने पुलिस को बताया कि उसने पानी मांगा तो दुष्कर्मी ने मुंह में पेशाब कर दिया था.

ये भी पढ़ें: Bareilly Shocker: नाबालिग लड़की के साथ 3 दिन तक किया रेप, गर्म लोहे की छड़ से चहरे पर लिखा अपना नाम

वाराणसी में 6 साल की मासूम के साथ हैवानियत की सारी हदें पार

थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि अस्पताल से आने के बाद पुलिस बच्ची को घटनास्थल तक ले गई थी. इसके अलावा संदेह के आधार पर पकड़े गए गांव के युवकों की शिनाख्त भी कराई गई. इस दौरान बच्ची ने आरोपी को पहचान लिया. फिलहाल, आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर कानून कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2024 04:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).