देश

Kal Ka Mausam, 12 May 2025: देश के कई हिस्सों में लू, आंधी-बारिश और भारी बर्फबारी का अलर्ट; जानें कैसा रहेगा आपके शहर में कल का मौसम?

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 12 से 17 मई तक कई राज्यों के लिए बड़ी चेतावनी जारी की है. इस दौरान एक तरफ उत्तर भारत में तेज आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है.

Kal Ka Mausam, 12 May 2025: देश के कई हिस्सों में लू, आंधी-बारिश और भारी बर्फबारी का अलर्ट; जानें कैसा रहेगा आपके शहर में कल का मौसम?
Photo- X/@Indiametdept

कल का मौसम, 12 मई 2025: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 12 से 17 मई तक कई राज्यों के लिए बड़ी चेतावनी जारी की है. इस दौरान एक तरफ उत्तर भारत में तेज आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है, तो दूसरी तरफ पूर्वी और मध्य भारत के कई राज्यों में लू और भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है. बिहार और पश्चिम बंगाल में 12 से 15 मई तक लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है. वहीं, झारखंड और उत्तर ओडिशा में 13 मई से लू का दौर शुरू होगा. खासकर गंगीय पश्चिम बंगाल और सब-हिमालयन इलाकों में भी पारा तेजी से ऊपर चढ़ेगा.

लोगों को सलाह दी गई है कि जहां बारिश और बिजली की चेतावनी है, वहां खुले में ना रहें. वहीं, जहां लू चल रही है, वहां दिन में बाहर निकलने से बचें, पानी ज्यादा पिएं और शरीर को ठंडा रखें.

ये भी पढें: Weather News: कहीं भीषण गर्मी में लू का कहर, तो कहीं मूसलधार बारिश का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

कल का मौसम, 12 मई 2025

उत्तर भारत में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट

12 मई को देश के कई हिस्सों  में हल्की से मध्यम बारिश, गरज और बिजली गिरने का अनुमान है. इनमें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान शामिल है.

मध्य और पश्चिम भारत में भी बारिश

मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गुजरात, कोंकण-गोवा, पश्चिम मध्य प्रदेश और विदर्भ में 12 से 15 मई तक हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है. कुछ स्थानों पर हवाएं 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं.

पूर्वोत्तर में भारी से बहुत भारी बारिश

12 से 15 मई तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. 13 मई को मेघालय में कुछ स्थानों पर अति भारी बारिश और ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है.

दक्षिण भारत में गर्मी और बारिश दोनों

तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और लक्षद्वीप में 12 से 15 मई तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के तटीय हिस्सों में 13 और 14 मई को तूफानी हवाएं चल सकती हैं. साथ ही, तमिलनाडु और केरल में गर्मी और उमस परेशान कर सकती है.

UP और राजस्थान के लिए चेतावनी

14 से 17 मई के बीच उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी और लू का असर दिखेगा. वहीं, पश्चिमी राजस्थान में 17 मई को गर्म हवाएं चलने की आशंका है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2025 08:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).