Weather Forecast: दिल्ली से लेकर यूपी, पंजाब तक कल घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, कोल्ड डे की चेतावनी

राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत इन दिनों कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे की चपेट में है. कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड के पहाड़ों से लेकर मैदानों में भी पारा लुढ़का है. इस बीच घने कोहरे ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है.

Representational Image | PTI

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत इन दिनों कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे की चपेट में है. कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड के पहाड़ों से लेकर मैदानों में भी पारा लुढ़का है. इस बीच घने कोहरे ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है. राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की सुबह कोहरा इतना घना था कि विजिबिलिटी कई इलाकों में शून्य तक पहुंच गई. इससे सौ से ज्यादा फ्लाइट्स देरी से चलीं और यातायात में भारी दिक्कतें आईं. मौसम विभाग ने शनिवार को भी दिल्ली में घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

Winter Heart Attack Risk: ठंड में क्यों बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा? जानें कारण, लक्षण और बचाव के उपाय.

दिल्ली के साथ ही उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में भी शनिवार को घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. शुक्रवार को भी इन इलाकों में घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया. इसका असर ट्रेनों की आवाजाही के साथ उड़ानों पर भी पड़ा है. नतीजतन रेल और गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है. सड़कों पर गाड़ियां रेंगती हुई नजर आ रही है. वहीं ट्रेन लेट होने की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है.

घने कोहरे को लेकर IMD का ऑरेंज अलर्ट

दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 4 जनवरी की रात और सुबह घने कोहरे की संभावना है. यातायात और जनजीवन पर असर पड़ने की आशंका है. हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब इन क्षेत्रों में भी घना कोहरा छाया रहेगा.

Weather Forecast: 4 जनवरी से आ रहा ताजा पश्चिमी विक्षोभ, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट; इन राज्यों में दिखेगा असर.

बता दें कि ऑरेंज अलर्ट एक प्रकार की चेतावनी है जिसे मौसम विभाग किसी गंभीर मौसम स्थिति के लिए जारी करता है. इसका मतलब है कि स्थिति गंभीर है और जनता को सतर्क रहने और तैयारी करने की जरूरत है. दृश्यता में कमी से सड़क हादसों का खतरा बढ़ सकता है.

बनी रहेगी कोल्ड डे की स्थिति

मौसम विभाग ने अपने लेटेस्ट अपडेट में कहा कि उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कुछ स्थानों में अगले 2 दिनों के दौरान घना कोहरा और कोल्ड डे की स्थिति जारी रहने की संभवना है. कश्मीर से लेकर हिमाचल में भी पारा लगातार गिर रहा है. बर्फबारी और शीतलहर ने ठंड को और ज्यादा कठोर बना दिया है.

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर भारत में मौजूदा समय में चल रही ठंडी और स्थिर हवाओं के कारण कोहरा और ठंड बढ़ रही है. अगले कुछ दिनों तक ऐसी स्थिति बनी रह सकती है. अगले कुछ दिनों तक सुबह के समय घने कोहरे का सामना करना पड़ सकता है.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी