Akasa Air Flight Tickets Costlier: एयर इंडिया और इंडिगो के बाद अकासा एयर ने भी लगाया फ्यूल सरचार्ज, टिकट हो सकते हैं 1,300 तक महंगे
अकासा एयर ने अपने बयान में कहा कि मध्य पूर्व में बदलते भू-राजनीतिक हालात के कारण एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है. ईंधन एयरलाइन संचालन की लागत का एक बड़ा हिस्सा होता है, इसलिए इसका सीधा असर टिकट की कीमतों पर पड़ता है.
Akasa Air Fuel Surcharge News: एयर इंडिया और इंडिगो के बाद अब अकासा एयर ने भी अपने उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज लगाने का फैसला किया है. एयरलाइन ने शनिवार को घोषणा करते हुए बताया कि एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की बढ़ती कीमतों के कारण यह कदम उठाया गया है. नए फ्यूल सरचार्ज के तहत टिकट की कीमतों में ₹199 से ₹1,300 तक की बढ़ोतरी हो सकती है. IndiGo ने लगाया फ्यूल चार्ज, 14 मार्च से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 425 से 2,300 तक अतिरिक्त शुल्क
एयरलाइन की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर दी गई जानकारी के मुताबिक यह नया फ्यूल सरचार्ज 15 मार्च 2026 को रात 12:01 बजे के बाद की गई सभी बुकिंग पर लागू होगा. इससे पहले बुक किए गए टिकटों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा.
अकासा एयर ने अपने बयान में कहा कि मध्य पूर्व में बदलते भू-राजनीतिक हालात के कारण एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है. ईंधन एयरलाइन संचालन की लागत का एक बड़ा हिस्सा होता है, इसलिए इसका सीधा असर टिकट की कीमतों पर पड़ता है.
एयरलाइन के मुताबिक यह फ्यूल सरचार्ज प्रति सेक्टर के आधार पर लिया जाएगा और उड़ान की दूरी के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है. यानी छोटी दूरी की उड़ानों में कम और लंबी दूरी की उड़ानों में ज्यादा सरचार्ज लगाया जाएगा.
हालांकि कंपनी ने कहा है कि वह अभी भी यात्रियों को बेहतर सेवा और किफायती किराया देने के लिए प्रतिबद्ध है. अकासा एयर ने अपने बयान में कहा कि कंपनी भरोसेमंद ऑपरेशन, बेहतर ग्राहक सेवा और प्रतिस्पर्धी किराए बनाए रखने पर ध्यान देती रहेगी.
Akasa Air To Levy Fuel Surcharge on Flights
इससे पहले इंडिगो ने भी 14 मार्च से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज लागू करने का ऐलान किया था. इंडिगो के मुताबिक यह सरचार्ज ₹425 से ₹2,300 के बीच होगा, जो रूट के आधार पर तय किया जाएगा.
वहीं एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस भी पहले ही टिकटों पर फ्यूल सरचार्ज लागू कर चुके हैं. एयर इंडिया ग्रुप के अनुसार घरेलू उड़ानों पर 399 प्रति टिकट का फ्यूल सरचार्ज 12 मार्च से लागू कर दिया गया है.
एयरलाइंस कंपनियों के इस फैसले से आने वाले दिनों में हवाई यात्रा महंगी हो सकती है. हालांकि कंपनियों का कहना है कि वे बाजार की स्थिति पर नजर रख रही हैं और जरूरत पड़ने पर फ्यूल सरचार्ज की समीक्षा भी करती रहेंगी.