Air India Phuket-Delhi Flight Turbulence: फुकेत-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामला, कप्तान के पोस्ट-फ्लाइट डोप टेस्ट में कथित रूप से पॉजिटिव आने की रिपोर्ट, DGCA कर रहा जांच
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कथित पॉजिटिव नतीजा पोस्ट-अराइवल स्क्रीनिंग से जुड़ा है. DGCA के नियमों के मुताबिक, यदि कोई पायलट पहली बार डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाया जाता है तो उसे डि-एडिक्शन और रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजरना होता है. दोबारा ऐसा होने पर और कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है.
Air India Phuket-Delhi Flight Turbulence: फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 में हाल ही में हुई भीषण टर्बुलेंस की घटना को लेकर नया दावा सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस उड़ान के कप्तान का पोस्ट-फ्लाइट डोप टेस्ट कथित तौर पर पॉजिटिव आया है. हालांकि, एयर इंडिया ने कहा है कि उसे जांच के नतीजे आधिकारिक रूप से नहीं मिले हैं, इसलिए वह इस संबंध में कोई टिप्पणी नहीं कर सकती. मामले की जांच नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) कर रहा है. Air India Flight Turbulence: फुकेत से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट को जबरदस्त टर्बुलेंस का करना पड़ा सामना, 12 से अधिक यात्री घायल
300 फीट नीचे आई थी फ्लाइट, 17 लोग हुए थे घायल
4 अगस्त को एयरबस A320 विमान से संचालित एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 फुकेत से दिल्ली आ रही थी. उड़ान के दौरान ओडिशा के पास विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गया, जिससे विमान में मौजूद यात्रियों और क्रू को तेज झटका लगा. इस घटना में 13 यात्री और 4 क्रू सदस्य घायल हुए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.
एयर इंडिया ने फुकेत-दिल्ली उड़ान की घटना पर बयान जारी किया:
➡️ Air India statement on reports that the Captain flying the Phuket-Delhi flight (in which 17 people were injured in turbulence) FAILED a dope test upon landing.
➡️Complete silence from the regulator and ministry on the impact of this on investigations or even whether this is…
— Vishnu Som (@VishnuNDTV) August 9, 2026
डोप टेस्ट पर एयर इंडिया का बयान
एयर इंडिया ने अपने बयान में कहा कि लागू प्रोटोकॉल के तहत दोनों पायलटों का पोस्ट-फ्लाइट स्क्रीनिंग टेस्ट किया गया था. हालांकि, एयरलाइन को अभी तक जांच रिपोर्ट साझा नहीं की गई है. ऐसे में किसी भी संभावित नतीजे पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा. एयर इंडिया ने यह भी स्पष्ट किया कि वह नागरिक उड्डयन नियमों के तहत अपने क्रू सदस्यों का नियमित ड्रग टेस्ट कराती है, जो किसी विशेष घटना से अलग एक सामान्य प्रक्रिया है.
DGCA की जांच जारी, दोनों पायलट उड़ान ड्यूटी से हटाए गए
DGCA इस पूरे मामले की जांच कर रहा है. जांच में मौसम की स्थिति, टर्बुलेंस के दौरान विमान की हैंडलिंग और विमान पर पड़े प्रभाव समेत सभी पहलुओं की समीक्षा की जा रही है. जांच पूरी होने तक दोनों पायलटों को उड़ान ड्यूटी से हटा दिया गया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कथित पॉजिटिव नतीजा पोस्ट-अराइवल स्क्रीनिंग से जुड़ा है. DGCA के नियमों के मुताबिक, यदि कोई पायलट पहली बार डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाया जाता है तो उसे डि-एडिक्शन और रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजरना होता है. दोबारा ऐसा होने पर और कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि विमान के अचानक नीचे आने में पायलट की स्थिति की कोई भूमिका थी या यह केवल गंभीर टर्बुलेंस का परिणाम था. इस पर अंतिम स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2026 02:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

