कोरोना के बाद मुंबई में प्रॉपर्टी पंजीकरण में बढ़ी वरिष्ठ नागरिकों की हिस्सेदारी

मुंबई में 61 वर्ष और उससे अधिक की उम्र के लोगों द्वारा खरीदी जाने वाली प्रॉपर्टी में 204 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है. जुलाई 2024 तक यह आंकड़ा 15,276 है, जो 2020 में 7,554 पर था. शुक्रवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई.

property registration (img: pixabay)

मुंबई, 30 अगस्त : मुंबई में 61 वर्ष और उससे अधिक की उम्र के लोगों द्वारा खरीदी जाने वाली प्रॉपर्टी में 204 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है. जुलाई 2024 तक यह आंकड़ा 15,276 है, जो 2020 में 7,554 पर था. शुक्रवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई. कुल प्रॉपर्टी पंजीकरण में वरिष्ठ लोगों की हिस्सेदारी 2023 में बढ़कर 18 प्रतिशत हो गई है, जो कि 2020 में 12 प्रतिशत थी.

नाइट फ्रैंक इंडिया की ओर से जारी रिपोर्ट में बताया गया कि 2023 में वरिष्ठ नागरिकों की ओर से 22,849 प्रॉपर्टी का पंजीकरण कराया गया था. 2024 में जुलाई तक यह आंकड़ा 15,276 था. रिपोर्ट में बताया गया कि वरिष्ठ नागरिकों द्वारा कराए जाने वाले प्रॉपर्टी पंजीकरण की संख्या इस साल 23,000 जाने की उम्मीद है. यह भी पढ़ें : Kalyan Satta Matka Mumbai: मटका पन्ना और मटका जोड़ी क्या है? जानें इस बारे में तमाम बातें

रिपोर्ट में कहा गया कि वरिष्ठ नागरिकों की ओर से प्रॉपर्टी खरीद बढ़ने की वजह 2020 के बाद लाइफस्टाइल में बदलाव आना है, जिससे कारण लोग बड़ा और आरामदायक घर खरीदना चाहते हैं. नाइट फ्रैंक के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर शिशिर बैजल ने कहा कि कोरोना के बाद वर्क फ्रॉम होम का चलन तेजी से बढ़ा है. इससे महामारी ने परिवारों को एकजुट किया है, जिसके कारण बड़े घरों की मांग में इजाफा हुआ है.

समीक्षा अवधि में प्रॉपर्टी पंजीकरण में 18-29 वर्ष की आयु के लोगों की हिस्सेदारी 9 प्रतिशत, 30 से 45 वर्ष की आयु के लोगों की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत और 45 से 60 वर्ष की आयु के लोगों की हिस्सेदारी 33 प्रतिशत है. रिपोर्ट में कहा गया है कि पूरे परिवार को एक छत के नीचे लाने की इच्छा और बेहतर लाइफस्टाइल की उम्मीद के कारण इस आयु वर्ग में संपत्ति पंजीकरण की हिस्सेदारी में वृद्धि हुई है क्योंकि वे बड़े अपार्टमेंट में जाना पसंद कर रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट