क्रिकेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? लीड्स में भारत चैंपियंस बनाम इंग्लैंड चैंपियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

यह टूर्नामेंट दुनिया भर के दिग्गज क्रिकेटरों को एक बार फिर मैदान पर लाता है, जहां दोस्ती, पुरानी यादें और जबरदस्त प्रतिद्वंद्विता देखने को मिल रही हैं. यह टूर्नामेंट सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि क्रिकेट के सुनहरे युग का जश्न है. इंडिया चैंपियंस की शुरुआत पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाफ मैच रद्द होने के साथ हुई थी, जिसके बाद टीम ने लगातार दो मुकाबलों में हार का सामना किया.

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? लीड्स में भारत चैंपियंस बनाम इंग्लैंड चैंपियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
भारत चैंपियंस बनाम इंग्लैंड चैंपियंस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India Champions vs England Champions, World Championship of Legends 2025 13th Match Satta Bazar Favourite Team: चैंपियंस वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 (WCL 2025) का 13वां मुकाबला आज यानी 27 जुलाई को भारत चैंपियंस बनाम इंग्लैंड चैंपियंस के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लीड्स (Leeds) के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड (Headingley Ground) में खेला जा रहा हैं. इस हाईवोल्टेज मुकाबले में युवराज सिंह की अगुवाई वाली इंडिया चैंपियंस टीम मौजूदा चैंपियन के रूप में वापसी कर रही है, जबकि मेज़बान इंग्लैंड चैंपियंस अपनी पहली जीत की तलाश में है. दिलचस्प बात यह है कि दोनों टीमों का प्रदर्शन अब तक एक जैसा रहा है और दोनों ही अभी तक टूर्नामेंट में एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई हैं. इस टूर्नामेंट में भारत चैंपियंस की अगुवाई युवराज सिंह (Yuvraj Singh) कर रहे हैं. जबकि, इंग्लैंड चैंपियंस की कमान इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) के कंधों पर हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती हैं. यह भी पढ़ें: India Champions vs England Champions, WCL 2025 13th Match Live Toss And Scorecard: लीड्स में टीम इंडिया के कप्तान युवराज सिंह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

यह टूर्नामेंट दुनिया भर के दिग्गज क्रिकेटरों को एक बार फिर मैदान पर लाता है, जहां दोस्ती, पुरानी यादें और जबरदस्त प्रतिद्वंद्विता देखने को मिल रही हैं. यह टूर्नामेंट सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि क्रिकेट के सुनहरे युग का जश्न है. इंडिया चैंपियंस की शुरुआत पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाफ मैच रद्द होने के साथ हुई थी, जिसके बाद टीम ने लगातार दो मुकाबलों में हार का सामना किया.

26 जुलाई( शनिवार) को ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के खिलाफ उन्हें 4 विकेट से हार झेलनी पड़ी. वहीं इंग्लैंड चैंपियंस भी अपने पिछले मैच में साउथ अफ्रीका चैंपियंस के खिलाफ हार कर इस मैच में उतर रही है. ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा होगा, जहां जीत के साथ टूर्नामेंट में वापसी करने का मौका होगा.

भारत चैंपियंस बनाम इंग्लैंड चैंपियंस मैच पर सट्टा बाजार गर्म

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि भारत चैंपियंस बनाम इंग्लैंड चैंपियंस (IND C vs ENG C) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में भारत चैंपियंस की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन इंग्लैंड चैंपियंस की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2025 09:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).