पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक: आज 2 बजे अमित शाह की हाई लेवल मीटिंग में कई राज्यों के CM और डीजीपी होंगे शामिल
पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज दोपहर 2 बजे सीमावर्ती राज्यों के सीएम, डीजीपी और मुख्य सचिवों की आपात बैठक बुलाई है. बैठक में जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, यूपी, बिहार, सिक्किम, बंगाल सहित लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल शामिल होंगे.
एयर स्ट्राइक के बाद भारत सरकार एक्शन मोड में है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज (मंगलवार) दोपहर 2 बजे एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है. इसमें कई राज्यों के मुख्यमंत्री, डीजीपी और मुख्य सचिव शामिल होंगे.
बैठक में जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के उपराज्यपाल शामिल होंगे. माना जा रहा है कि बैठक में सीमा पर चौकसी, खुफिया जानकारी साझा करने और संभावित सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के उपायों पर चर्चा होगी.
Union Home Minister Amit Shah calls a meeting with Chief Ministers, DGPs and Chief Secretaries of border states at 2 pm today.
CMs of J&K, Punjab, Rajasthan, Gujarat, Uttarakhand, Uttar Pradesh, Bihar, Sikkim, West Bengal and LG of Ladakh and LG of Jammu and Kashmir
— ANI (@ANI) May 7, 2025
सूत्रों के मुताबिक, एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की तरफ से किसी भी प्रतिक्रिया या सीमा पार गतिविधि की संभावना को देखते हुए यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है. गृह मंत्रालय के अधिकारी और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी भी इसमें मौजूद रहेंगे.
बैठक में राज्यों को सीमा सुरक्षा को लेकर विशेष निर्देश दिए जा सकते हैं. साथ ही, संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बलों की तैनाती और खुफिया नेटवर्क को और मजबूत करने पर जोर दिया जा सकता है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2025 01:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

