Aditya L1 Launched:  देश में आदित्य एल1 सफलतापूर्वक लॉन्च, पीएम मोदी ने ISRO के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को दी बधाई
photo Credits ANI

Aditya L1 Launched: चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के बाद बाद भारत ने दुनियाभर में अपना लोहा मनवाया है. वहीं इसरो के वैज्ञानिकों ने इतिहास रचते हुए शनिवार को श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से आदित्य एल1 मिशन लांच किया. इसरों की इस सफलता के बाद देशभर से लोग बधाई देना शुरू कर दिए हैं. देश का मां बढ़ाने और आदित्य एल1 मिशन के सफलत लॉन्चिंग पर पीएम मोदी ने इसरों के वैज्ञानिकों को बधाई दी है. प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर बधाई संदेश में लिखा 'चंद्रयान-3 की सफलता के बाद भारत ने अपनी अंतरिक्ष यात्रा जारी रखी है. भारत के पहले सौर मिशन और आदित्य -एल1 के सफल प्रक्षेपण के लिए हमारे इसरो के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई. संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए ब्रह्मांड की बेहतर समझ विकसित करने के लिए हमारे अथक वैज्ञानिक प्रयास जारी रहेंगे.' वहीं इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी आदित्य एल1 के सफलतापूर्वक लॉन्च पर बधाई दी.

देखें X: