देश

Gautam Navlakha Gets Bail: बॉम्बे हाईकोर्ट से गौतम नवलखा को बड़ी राहत, एल्गर परिषद-माओवादी संबंध मामले में मिली जमानत

एल्गार परिषद-माओवादी संबंध मामले में गौतम नवलखा को बड़ी राहत मिली है. मंगलवार को उनकी जमानत याचिका को स्वीकार करने के बाद जमानत दे दी है. वहीं इससे पहले इसी महीने एल्गार परिषद-माओवादी संबंध मामले के आरोपी कार्यकर्ता सुरेंद्र गाडलिंग को नागपुर में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए अस्थाई जमानत मिली थी

Gautam Navlakha Gets Bail: बॉम्बे हाईकोर्ट से गौतम नवलखा को बड़ी राहत, एल्गर परिषद-माओवादी संबंध मामले में मिली जमानत
Gautam Naulakha- Phtoo Credits WC

Gautam Navlakha Gets Bail From Bombay HC: एल्गार परिषद-माओवादी संबंध मामले में गौतम नवलखा को बड़ी राहत मिली है. मंगलवार को उनकी जमानत याचिका को स्वीकार करने के बाद जमानत दे दी है. वहीं इससे पहले इसी महीने एल्गार परिषद-माओवादी संबंध मामले के आरोपी कार्यकर्ता सुरेंद्र गाडलिंग को नागपुर में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए अस्थाई जमानत मिली थी. गौतम नवलखा और अन्य कार्यकर्ताओं पर 31 दिसंबर, 2017 को पुणे में आयोजित एल्गार परिषद सम्मेलन में कथित तौर पर दिए गए भड़काऊ भाषणों के संबंध में मामला दर्ज किया गया था.

पुलिस द्वारा केस दर्ज करने के  अगले दिन 1 जनवरी, 2018 को पुणे शहर के बाहरी इलाके में कोरेगांव भीमा गांव में हिंसा भड़क गई थी. पुणे पुलिस ने दावा किया था कि सम्मेलन को माओवादियों का समर्थन प्राप्त था. बाद में एनआईए ने मामले की जांच अपने हाथ में लेने के बाद गौतम नवलखा  समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया था

गौतम नवलखा को मिली जमानत:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2023 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).