Lok Sabha Exit Poll Results 2024: लोकसभा चुनाव एग्जिट पोल के मुताबिक मध्य प्रदेश में भाजपा दोहरा सकती है 2019 के नतीजे

मध्य प्रदेश में पहले चरण में 67.75, दूसरे चरण में 58.59, तीसरे चरण में 66.74 और चौथे चरण में 72.05 फीसदी वोटिंग हुई. चारों चरणों में कुल 66.28 प्रतिशत मतदान हुआ. साल 2019 के चुनाव में भाजपा ने 28 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, कांग्रेस छिंदवाड़ा सीट पर विजय हासिल कर सकी थी.

Lok Sabha Elections Exit Poll 2024

Lok Sabha Exit Poll Results 2024: मध्य प्रदेश में लोकसभा की सभी 29 सीटों के लिए चार चरणों में मतदान हो चुका है और मतगणना 4 जून को होने वाली है. इससे पहले एग्जिट पोल के जो अनुमान सामने आए हैं, वह भाजपा को बड़ी बढ़त दिलाने वाले हैं. अनुमान जताया गया है कि भाजपा 26 से 29 सीटें जीत सकती है. इंडिया टीवी के मुताबिक मध्य प्रदेश में भाजपा को 28 से 29 सीटें मिल सकती है। वहीं, कांग्रेस को भी एक सीट दिया गया है. चाणक्य के मुताबिक भाजपा को 27-29 और कांग्रेस को 0-2 सीटें मिल सकती है. टाइम्स नाउ और एटीजी के मुताबिक भाजपा को 28-29 और कांग्रेस को 0-1 सीट मिल सकती है. एबीपी-सी वोटर के अनुसार भाजपा को 26 से 28 और कांग्रेस को एक से तीन सीट का अनुमान जताया गया है. यह भी पढ़ें: रिपब्लिक भारत के एग्जिट पोल में NDA को बड़ी जीत, 353-368 सीटें जीतने का अनुमान

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया का अनुमान है कि भाजपा को 28 से 29 और कांग्रेस को शून्य से एक सीट मिल सकती है. इसी तरह न्यूज-18 का अनुमान है कि भाजपा को 26 से 29 और कांग्रेस को शून्य से तीन सीटें मिल सकती है.

हालांकि, लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे. इसके बाद ही पता चल पाएगा कि एग्जिट पोल का पूर्वानुमान कितना सही है.

मध्य प्रदेश में लोकसभा की कुल 29 सीट है. इन पर चार चरणों में मतदान हुआ. प्रमुख उम्मीदवारों में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, दिग्विजय सिंह, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के नाम शामिल हैं.

मध्य प्रदेश में पहले चरण में 67.75, दूसरे चरण में 58.59, तीसरे चरण में 66.74 और चौथे चरण में 72.05 फीसदी वोटिंग हुई. चारों चरणों में कुल 66.28 प्रतिशत मतदान हुआ. साल 2019 के चुनाव में भाजपा ने 28 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, कांग्रेस छिंदवाड़ा सीट पर विजय हासिल कर सकी थी.

Share Now

संबंधित खबरें

Ricky Syngkon Passes Away: PM नरेंद्र मोदी ने शिलांग के MP रिकी सिंगकोन के निधन पर शोक जताया, कहा ‘मेघालय के लोगों के प्रति उनकी समर्पित सेवा के लिए उन्हें याद किया जाएगा’

BMC सहित 29 नगर निगमों में वोटों की गिनती जारी, शुरुआती रुझानों में मुंबई, ठाणे और पुणे में बीजेपी-शिंदे गुट आगे; देखें वोटों की गिनती की लाइव अपडेट्स

BMC समेत महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के 'महा-मुकाबले' का फैसला आज, 15 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों का तय होगा भविष्य; यहां देखें वोटों की गिनती की लाइव अपडेट्स

Maharashtra Civic Elections Result 2026 LIVE: BMC समेत 29 महानगरपालिकाओं के 'महा-मुकाबले' का फैसला आज, वोटों की गिनती को लेकर मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम; VIDEO

\