SambhajiNagar Road Accident: संभाजीनगर में भीषण सड़क हादसा! गन्ने से भरा ट्रक हुआ पलटी, 4 मजदूरों की हुई मौत, 17 लोग नीचे दबे

कन्नड़ के संभाजीनगर में एक गन्ने से भरा ट्रक भयानक हादसे का शिकार हो गया. ट्रक पलट गया और 17 मजदूर उसके नीचे दब गए. इसमें से 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई.

छत्रपति संभाजीनगर,महाराष्ट्र: संभाजीनगर में भीषण हादसा हुआ है. एक गन्ने से भरा ट्रक पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में 17 मजदूरों  ट्रक के नीचे दब गए. इस भीषण हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए. कन्नड़ के पिशोर के पास एक गन्ने से भरा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

ट्रक पर 17 मजदूर सवार थे. ट्रक अचानक पलट गया और सभी मजदूर उसके नीचे दब गए. चार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य घायल हो गए. घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है.ये भी पढ़े:Maharashtra Shocker: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बेजुबान जानवरों के साथ क्रूरता! ‘जहरीले बिस्कुट’ खाने से एक पेट डॉग सहित 9 कुत्तों की मौत; जांच में जुटी पुलिस

रात को पलटी हुआ ट्रक

मिली जानकारी के मुताबिक़ संभाजीनगर के कन्नड़ में पिशोर खांडी में एक गन्ने से भरा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया. ये हादसा रात करीब 1 बजे हुआ. ट्रक में गन्ने पर बैठकर मजदुर सफ़र कर रहे थे और इसी दौरान अचानक पिशोर खांडी में ट्रक पलटी हो गया और इसके नीचे मजदुर दब गए.

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से लोगों की जान बचाई

इस हादसे की जानकारी मिलते ही कन्नड़ सिटी पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय नागरिकों की मदद से 13 मजदूरों की जान बचा ली गई.मौके पर राहत कार्य जारी है. घायल मजदूरों को तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया गया. घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस इसकी जांच कर रही है कि आखिर ये हादसा कैसे हुआ.

 

Share Now

\