Jharkhand Boat Accident: झारखंड में बड़ा हादसा, कोडरमा में नाव पलटने से एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत
खेतों गांव का रहने वाला यह परिवार पंचखेरो डैम पर घूमने आया था. सभी लोग एक नाव पर सवार होकर नौकायान कर रहे थे, इस दौरान तेज हवा और हलचल के कारण अचानक नाव पलट गई .
Jharkhand Boat Accident: झारखंड (Jharkhand) के कोडरमा (Koderma) जिले में नाव पलटने से 8 लोगों की मौत (8 People Of The Same Family Died) हो गई है. मरने वाले एक ही परिवार के सदस्य थे. घर से 9 लोग साथ निकले थे. ये लोग घूमने के लिए पंचखेरो डैम आए थे. घटना मरकच्चो थाना क्षेत्र की है. हादसे के दौरान एक सदस्य तैरकर बाहर निकले और लोगों को सूचना दी. Rampur Bus Accident: रामपुर में बस और ट्रक की सीधी टक्कर, हादसे में 5 की मौत, 22 लोग घायल
गिरिडीह जिले के राजधनवार थाना क्षेत्र के खेतों गांव का रहने वाला यह परिवार पंचखेरो डैम पर घूमने आया था. सभी लोग एक नाव पर सवार होकर नौकायान कर रहे थे, इस दौरान तेज हवा और हलचल के कारण अचानक नाव पलट गई और देखते ही देखते सभी लोग पानी में डूब गए. हालांकि इस दौरान नाविक बाहर निकल आया और फरार हो गया. वहीं परिवार के एक सदस्य प्रदीप कुमार तैर कर बाहर निकले और उन्होंने लोगों को इस घटना की सूचना दी.
कोडरमा के मरकच्चो प्रखंड स्थित पंचखेरो डैम में नाव दुर्घटना में 8 लोगों के लापता होने की चिंताजनक खबर मिली।
ईश्वर से सभी के सकुशल लौटने की कामना करता हूं। pic.twitter.com/ECXZ383wel
— Raghubar Das (@dasraghubar) July 17, 2022
हादसे में प्रदीप सिंह के 17 वर्षीय बेटे शिवम सिंह और 14 वर्षीय पलक कुमारी, 40 वर्षीय सीताराम यादव और उसके तीन बच्चे 16 वर्षीय शेजल कुमारी, 8 वर्षीय हर्षल कुमार, 5 वर्षीय बऊवा, 16 वर्षीय राहुल कुमार, 14 वर्षीय अमित कुमार की मौत हो गई. ये लोग राजधनवार थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं.
पंचखेरो डैम में डूबे लोगों की तलाश की जा रही है. एनडीआरएफ की टीम डैम में डूबे लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है. केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने घटना की सूचना मिलने के बाद जल्द राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने का निर्देश दिए. वहीं पूर्व सीएम रघुवर दास ने घटना पर दुख जताया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2022 04:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

