News

Mumbai Shocker: लोकल की टक्कर से सास की हुई मौत, मौके पर देखने गई बहु भी ट्रेन की चपेट में आई, ठाणे के मुंब्रा की घटना

मुंबई की लोकल ट्रेनों में रोजाना एक्सीडेंट की घटनाएं सामने आती है. अभी कुछ दिन पहले काम पर जाते है समय एक युवक की रेल हादसे में मौत हो गई थी. अब एक बार फिर ट्रेन हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है.

Mumbai Shocker: लोकल की टक्कर से सास की हुई मौत, मौके पर देखने गई बहु भी ट्रेन की चपेट में आई, ठाणे के मुंब्रा की घटना
Photo Credits- WC

ठाणे, महाराष्ट्र: मुंबई की लोकल ट्रेनों में रोजाना एक्सीडेंट की घटनाएं सामने आती है. अभी कुछ दिन पहले काम पर जाते है समय एक युवक की रेल हादसे में मौत हो गई थी. अब एक बार फिर ट्रेन हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे में सास और बहु की दर्दनाक मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक़ ये रेल हादसा मुंब्रा परिसर में सामने आई है.

मुंब्रा के रेतिबंदर परिसर के राणानगर परिसर में सास और बहु की कुछ समय के अंतराल में मौत हो गई.ये भी पढ़े:Mumbai Local Train Accident: लोकल ट्रेन से उतरते समय महिला की ओढ़नी फंसी, चलती ट्रेन में महिला घसीटते हुई गई, महिला कांस्टेबल ने दौड़कर बचाई जान, चुनाभट्टी की घटना (Watch Video )

क्या है पूरा मामला?

साम टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक़ मुंब्रा रेतीबंदर के राणानगर में रहने वाली सास और बहू की कुछ ही समय के अंतराल पर ट्रेन की टक्कर से मौत हो गई है. दिल दहला देने वाली यह घटना गुरुवार को दोपहर के समय सामने आई है. जानकारी के मुताबिक़ सास नीता पवार और बहु का नाम विजया पवार था. बताया जा रहा है की सास का लोकल ट्रेन से एक्सीडेंट होने की जानकारी मिलते ही बहु मौके पर पहुंची और इसी दौरान लोकल ट्रेन की चपेट में बहु भी आ गई. जिसके कारण बहु की भी मौत हो गई.

सास की मौत के बाद हुई बहु की मौत

बताया जा रहा है की सास और बहु परिवार के साथ रहती थी. सास को फ़ास्ट लोकल ने टक्कर मार दी. सास का एक्सीडेंट होने के बाद जैसे ही बहु मौके पर पहुंची तो रेलवे ट्रैक पर एक लोकल ने बहु को टक्कर मार दी. इस दौरान बहु भी गंभीर रूप से घायल हो गई. रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सास को हॉस्पिटल में पहुंचाया और बहु को भी सिविल हॉस्पिटल भेजा. लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2025 07:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).