दिल्ली सरकार के वादों पर 'आप' का सवाल, 'महिलाओं को 2,500 रुपए कब मिलेंगे?'

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बने एक महीना हो चुका है, लेकिन अभी तक किसी भी महिला को 2,500 रुपए की आर्थिक सहायता नहीं मिली है. इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी ने दिल्ली की भाजपा सरकार से जवाब मांगा है.

(Photo : X)

नई दिल्ली, 20 मार्च : दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बने एक महीना हो चुका है, लेकिन अभी तक किसी भी महिला को 2,500 रुपए की आर्थिक सहायता नहीं मिली है. इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी ने दिल्ली की भाजपा सरकार से जवाब मांगा है.

आतिशी ने कहा कि भाजपा ने वादा किया था कि 8 मार्च तक दिल्ली की महिलाओं को 2,500 रुपए प्रति माह मिलने शुरू हो जाएंगे. इसकी जगह सरकार ने केवल एक कमेटी बनाने की घोषणा की, जो अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है. यह भी पढ़ें : UP: आक्रांता का महिमामंडन करना मतलब देशद्रोह की नींव को पुख्ता करना; सीएम योगी

उन्होंने दिल्ली की भाजपा सरकार से चार प्रमुख सवाल पूछे हैं: क्या भाजपा सरकार दिल्ली की 48 लाख से अधिक महिलाओं को 2,500 रुपए देगी?, सरकार की बनाई कमेटी को बने 12 दिन हो चुके हैं, अब तक उसने क्या निर्णय लिया?, महिलाओं को 2,500 रुपए देने की योजना के लिए पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) कब शुरू होगा? दिल्ली की महिलाओं के बैंक खातों में 2,500 रुपए की राशि कब तक पहुंचेगी?

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली विधानसभा के पिछले सत्र में भाजपा सरकार ने अपनी कोई योजना या नीति प्रस्तुत नहीं की, बल्कि सिर्फ आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाते रहे. उन्होंने किसानों के मुद्दे पर भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा किसानों के साथ रही है और केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों का पुरजोर विरोध किया था.

उन्होंने कहा कि पंजाब की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए राजमार्ग खोलना जरूरी था, इसलिए हाईवे खाली कराए गए. उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा खुद मंदिर तोड़ने के आदेश देती है और जब जनता विरोध करती है तो नौटंकी करने लगती है. अगर भाजपा मंदिरों को बचाना चाहती है, तो दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ वहां क्या कर रही थी? उन्होंने आगे कहा कि भाजपा केवल बयानबाजी कर रही है और महिलाओं को उनके अधिकार से वंचित कर रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

IndiGo Flight Blackout: वडोदरा से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट में ब्लैकआउट, 25 मिनट तक बिना AC-लाइट के परेशान रहे यात्री; लैंडिंग के बाद जमकर किया हंगामा; VIDEO

Weather Forecast Today, May 18: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य कई राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड