आज का मौसम: दिल्ली वालों को गर्मी करेगी परेशान; नॉर्थ ईस्ट और दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट

देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल रहा है. 6 अक्टूबर 2024 को दिल्ली-एनसीआर में जहां गर्मी लोगों को परेशान करेगी, वहीं नॉर्थ ईस्ट और दक्षिण भारत के कई राज्यों के लिए मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Representational Image | PTI

आज का मौसम: देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल रहा है. 6 अक्टूबर 2024 को दिल्ली-एनसीआर में जहां गर्मी लोगों को परेशान करेगी, वहीं नॉर्थ ईस्ट और दक्षिण भारत के कई राज्यों के लिए मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है. यूपी और बिहार में बारिश में भी बारिश का अनुमान है. आइए जानते हैं देश के प्रमुख राज्यों का मौसम आज' मौसम कैसा रहने वाला है.

दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में मानसून की विदाई के बाद से गर्मी लगातार बढ़ रही है. शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक है. उन्होंने बताया कि न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत से 3.9 डिग्री अधिक है. आज 6 अक्टूबर को भी आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

आज का वेदर अपडेट

दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट

दक्षिण भारत के राज्यों में 6 अक्टूबर को बारिश जारी रहेगी. केरल में 6 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग ने आज तटीय कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

नॉर्थ ईस्ट में बारिश का दौर जारी

भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. 6 अक्टूबर 2024 को भी नॉर्थ ईस्ट के कई हिस्सों में तेज बारिश का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग ने असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

उत्तर प्रदेश में आज का मौसम: बारिश का अनुमान

यूपी में मानसून विदाई से साथ खूब बरस रहा है. लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज जैसे शहरों में बारिश की संभावना है. जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा. 6 अक्टूबर को पूर्वी यूपी में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे मौसम में थोड़ी नमी बनी रहेगी. हालांकि, अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा.

बिहार: बाढ़ के बीच बारिश बढ़ाएगी मुसीबत

बिहार में बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, जिससे लाखों लोग प्रभावित हो चुके हैं. पश्चिमी चंपारण, किशनगंज, अररिया और मधेपुरा जैसे जिलों में हालात गंभीर हैं. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में राज्य के 20 जिलों में बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है, जिससे बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्थिति और भी खराब हो सकती है.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Ruturaj Gaikwad IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋतुराज गायकवाड़ का प्रदर्शन, देखें घातक सलामी बल्लेबाज के आकंड़ें