Prayagraj Shocker: प्रयागराज के दरियाबाद में युवक ने फेंका देसी बम, धमाके से इलाके में मची अफरा-तफरी; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
Prayagraj Bomb Blast (Photo- @Dinehshukla/X)

Prayagraj Bomb Blast: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बमबाजी की घटना है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक, घटना अतरसुइया थाना (Atarsuia Police Station) क्षेत्र के दरियाबाद इलाके की है, जहां रविवार देर रात एक युवक ने देसी बम (Daryabad Bomb Blast) फेंक दिया, जिससे एक शक्तिशाली विस्फोट हुआ. धमाके से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए. CCTVफुटेज में कैद 50 सेकंड का यह मंजर दिल दहला देने वाला है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस (Prayagraj Police) मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है. स्थानीय लोगों ने इलाके में रात्रि गश्त (Night Patroling) और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है.

ये भी पढें: VIDEO: प्रयागराज में भयानक सड़क हादसा! पिंडदान करके लौट रहे परिवार की बोलेरो में ट्रक ने मारी टक्कर, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

प्रयागराज में युवक ने फोड़ा देसी बम