देश

MURDER: 5 टुकड़ों में मिली लाश, लड़की का सिर गायब, 2 बोरियों में भरे थे हाथ-पैर और गर्दन, बिहार के सुपौल में बेरहमी से हत्या

बिहार के सुपौल जिले में नदी किनारे एक युवती का कटा हुआ शव मिला, जिसके पांच टुकड़े किए गए थे, लेकिन सिर नहीं मिला. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई, और पुलिस ने एफएसएल टीम को जांच के लिए बुलाया. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है और जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है.

MURDER: 5 टुकड़ों में मिली लाश, लड़की का सिर गायब, 2 बोरियों में भरे थे हाथ-पैर और गर्दन, बिहार के सुपौल में बेरहमी से हत्या

बिहार के सुपौल जिले में एक भयावह घटना ने इलाके के लोगों को स्तब्ध कर दिया है. नदी किनारे एक युवती का कटा हुआ शव मिला है, जिसके पांच टुकड़े किए गए हैं. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस भी हैरान है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम को मौके पर बुलाया गया है.

नदी किनारे से आ रही थी दुर्गंध

घटना सुपौल जिले के नदी थाना क्षेत्र के कदमाहा पंचायत के वार्ड 11 परड़ी गांव की है. ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की दोपहर नदी किनारे से तेज दुर्गंध आ रही थी. शुरू में लोगों को लगा कि यह किसी जानवर का शव हो सकता है, लेकिन जब कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि नदी के तट पर दो बोरी रखी हुई हैं, जिनसे भारी दुर्गंध आ रही थी.

बोरी में मिला युवती का कटा हुआ शव

ग्रामीणों ने जब बोरी को खोलकर देखा, तो उनकी हालत खराब हो गई. बोरी में एक युवती का कटा हुआ शव था, जिसके टुकड़े कर दिए गए थे. इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तलाशी अभियान चलाया.

5 टुकड़ों में मिला शव, सिर नहीं मिला

पुलिस के अनुसार, दो बोरियों से युवती का शव बरामद हुआ है. शव के पांच टुकड़े किए गए थे. एक बोरी से युवती के हाथ, पैर और स्तन सहित अन्य अंग मिले, जबकि दूसरी बोरी से कटा हुआ धड़ बरामद हुआ. हालांकि, युवती का सिर अभी तक नहीं मिला है. पुलिस ने नदी तट पर सर्च अभियान चलाया, लेकिन खबर लिखे जाने तक सिर का कोई सुराग नहीं मिला.

युवती की बेरहमी से हत्या 

पुलिस का मानना है कि युवती की बेरहमी से हत्या की गई है. हत्या के बाद उसके शव के टुकड़े कर दिए गए और पहचान छिपाने के लिए सिर को कहीं और फेंक दिया गया. शव के हाल देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या के चार-पांच दिन बाद शव को नदी किनारे फेंका गया.

पुलिस ने शुरू की छानबीन

सुपौल नदी थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि युवती के सिर की तलाश जारी है. पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है. हत्या और शव को ठिकाने लगाने की साजिश के पीछे की वजह तलाशने के लिए पुलिस आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है. शव की पहचान के लिए आसपास के थानों से संपर्क किया गया है.

इस घटना ने इलाके के लोगों को डरा दिया है. ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटना पहले कभी नहीं हुई. पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील की है और कहा है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें.

मामले की जांच जारी है और पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2025 10:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).