देश

Nagpur Shocker: ₹300 की टी शर्ट के लिए युवक की हत्या, धारदार हथियार से रेता गला; महाराष्ट्र के नागपुर की घटना

नागपुर के शांतिनगर इलाके में रविवार दोपहर ₹300 को लेकर हुए झगड़े ने खूनी रूप ले लिया. इस विवाद में 30 वर्षीय शुभम हर्ने की हत्या कर दी गई.

Nagpur Shocker: ₹300 की टी शर्ट के लिए युवक की हत्या, धारदार हथियार से रेता गला; महाराष्ट्र के नागपुर की घटना
Credit-(Twitter-X)

Nagpur Shocker: नागपुर के शांतिनगर इलाके में रविवार दोपहर ₹300 को लेकर हुए झगड़े ने खूनी रूप ले लिया. इस विवाद में 30 वर्षीय शुभम हर्ने की हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में कावरापेठ के रहने वाले दो सगे भाइयों, 28 वर्षीय प्रयाग असोले और 26 वर्षीय अक्षय असोले को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, शुभम और प्रयाग अच्छे दोस्त थे और अक्सर साथ में शराब व गांजा पीते थे. दो दिन पहले अक्षय ने ऑनलाइन ₹300 का एक टी-शर्ट खरीदा था, लेकिन फिट न आने पर उसने इसे शुभम को दे दिया.

बाद में जब अक्षय ने पैसे मांगे तो शुभम ने पहले मना कर दिया और फिर ₹300 फेंककर दिया. इससे दोनों में बहस हो गई और गुस्से में शुभम ने अक्षय को थप्पड़ मार दिया.

ये भी पढें: Nagpur Shocker: वाशरूम की खिड़की से बनाता था महिलाओं के अश्लील वीडियो, मोबाइल चेक करने पर खुला राज, नागपुर में आरोपी शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बदले की आग में हत्या

यह बात जब प्रयाग को पता चली तो वह आगबबूला हो गया. रविवार सुबह वह शुभम के घर पहुंचा और उसे बातचीत के बहाने बाहर बुलाया. दोनों कावरापेठ फ्लाईओवर पर पहुंचे, जहां बहस बढ़ गई और झगड़ा शुरू हो गया. इसी दौरान प्रयाग ने अचानक पॉकेट में रखा कटर निकाला और शुभम की गर्दन पर वार कर दिया. गंभीर रूप से घायल शुभम खून से लथपथ सड़क पर गिर पड़ा, जबकि प्रयाग और अक्षय मौके से भाग निकले.

पुलिस जांच में हुआ बड़ा खुलासा

सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शुभम को मयो अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया. जांच में सामने आया कि शुभम, प्रयाग और अक्षय, तीनों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।.इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2025 02:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).