Bulandhshahr Video: बेसहारा युवती के खाना मांगने पर वन स्टॉप सेंटर की मैनेजर और कर्मचारी ने पीड़िता के साथ की जमकर मारपीट, बुलंदशहर जिले का वीडियो आया सामने
बेसहारा और पीड़ित महिलाओं को आश्रय देने के लिए वन स्टॉप सेंटर बनाएं गए थे. लेकिन अब यहां पर पीड़ित युवतियों के साथ मारपीट की जा रही है. बुलंदशहर के वन स्टॉप सेंटर से एक मारपीट का वीडियो सामने आया है.
बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश: बेसहारा और पीड़ित महिलाओं और युवतियों को आश्रय देने के लिए वन स्टॉप सेंटर बनाएं गए थे. लेकिन अब यहां पर पीड़ित महिलाओं और युवतियों के साथ मारपीट की जा रही है. बुलंदशहर के वन स्टॉप सेंटर से एक मारपीट का वीडियो सामने आया है. जहां पर एक युवती के साथ सेंटर की महिला मैनेजर और एक कर्मचारी जमकर मारपीट कर रहा है.
इस युवती को दोनों ने लात, घूसों से जमकर पीटा. इस मारपीट का वीडियो किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और इसको सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया X पर @WeUttarPradesh नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Bulandshahr Shocker: दबंगों का आतंक! उधारी देने से मना करने पर 4 युवकों ने दूकान में घुसकर की मारपीट, हाथों में डंडे लेकर दुकानदार के परिवार को किया घायल, बुलंदशहर के ककोड़ की घटना (Watch Video)
वन स्टॉप सेंटर में युवती से मारपीट
बुलंदशहर: वन स्टॉप सेंटर में युवती की पिटाई का वीडियो वायरल, जांच में जुटा प्रशासन#बुलंदशहर: जिले के वन स्टॉप सेंटर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती की चप्पल, लात और घूंसों से पिटाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि युवती सिर्फ खाने की मांग करने… pic.twitter.com/YO5apzZtDg
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) April 13, 2025
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक़ नगर कोतवाली क्षेत्र में पूराने महिला हॉस्पिटल में वन स्टॉप सेंटर है, जहां पर बेसहारा महिलाओं और युवती को आश्रय दिया जाता है. बताया जा रहा है की कर्मचारी से इस युवती ने खाना मांगा था. जिसके बाद कर्मचारी और सेंटर की मैनेजर रूबी सिरोही ने इस युवती की चप्पलों से और लात घूसों से जमकर पिटाई की. इस घटना के बाद पीड़िता का कहना है की उसे जोर से भूख लगी थी और उसने मैनेजर से खाना मांगा तो मैनेजर ने कहा वह उसके बाप की नौकर नहीं है, इसके बाद युवती को मारना शुरू कर दिया. इसको लेकर मैनेजर का कहना है की युवती मानसिक रूप से बीमार है और उसने रसोई से चाक़ू निकालकर उनपर हमला किया था.
डीएम ने बनाई जांच कमेटी
इस घटना के सामने आने के बाद डीएम श्रुति शर्मा ने जांच कमेटी बनाई है. इसके साथ ही जिला प्रवेशन ऑफिसर प्रकाश यादव के मुताबिक़ वन स्टॉप सेंटर के मैनेजमेंट कमेटी को जांच कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए है. इस घटना के बाद युवती को उसके घर भेज दिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2025 04:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

