VIDEO: भगवान को तो बख्श देते! बागपत के 200 साल पुराने मंदिर में महिला ने की चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
Photo- @News1IndiaTweet/X

Baghpat Temple Theft: यूपी के बागपत जिले में स्थित 200 साल पुराने दादी महाराज मंदिर में चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, चांदीनगर थाना क्षेत्र के फुलेरा गांव में एक महिला श्रद्धालु के वेश में मंदिर पहुंची और वहां से चांदी की चरण पादुका चुरा ले गई. यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि महिला श्रद्धालु के वेश में आई और मौका मिलते ही चरण पादुका लपेट गई. चोरी का पता चलते ही मंदिर समिति ने पुलिस को सूचना दी. अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला चोर की तलाश कर रही है. ग्रामीणों ने भी पुलिस से तुरंत कार्रवाई की मांग की है.

ये भी पढें: Baghpat Shocker: पहले 3 बेटियों का घोंट दिया गला, फिर महिला ने खुद भी फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, बागपत जिले में एक ही घर में चार मौतें

200 साल पुराने मंदिर में महिला ने की चोरी