देश

सुरई और किलपुरा रेंज में एक बाघ और हाथी की हुई मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप

हल्द्वानी के तराई पूर्वी वन क्षेत्र के सुरई रेंज में एक बाघ की मौत हो गई है. साथ ही किलपुरा रेंज में एक हाथी की भी मौत हो गई है. संदिग्ध परिस्थितियों में हुई बाघ और हाथी की मौत से वन विभाग में हड़कंप मच गया है.

सुरई और किलपुरा रेंज में एक बाघ और हाथी की हुई मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप
(Photo : X)

हल्द्वानी, 29 दिसंबर : हल्द्वानी के तराई पूर्वी वन क्षेत्र के सुरई रेंज में एक बाघ की मौत हो गई है. साथ ही किलपुरा रेंज में एक हाथी की भी मौत हो गई है. संदिग्ध परिस्थितियों में हुई बाघ और हाथी की मौत से वन विभाग में हड़कंप मच गया है. जिस बाघ का शव मिला है वो नर बाघ है और उसकी उम्र 12 साल थी. वहीं किलपुरा रेंज में जिस हाथी का शव मिला है वो भी नर है और उसकी उम्र 15 साल थी. इन दोनों की मौत कैसे हुई, इसका अभी तक पता नहीं लगा है. दोनों के शव को वन विभाग ने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इन दोनों की मौत की वजह पता चल पाएगी. तराई पूर्वी वन प्रभाग के डीएफओ संदीप कुमार का कहना है कि सुरई रेंज में जैसे ही बाघ की मौत की सूचना वन विभाग को मिली, तुरंत वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. जांच के दौरान टीम ने पाया कि ये एक नर बाघ है जिसकी उम्र 10 से15 साल के आसपास है. यह भी पढ़ें : सिनेमा प्रेमियों के लिए खुशखबरी! PVR INOX लाया 699 का मासिक पास! महीने में देख सकते हैं 10 फिल्में

शुरुवाती तौर पर लग रहा है कि इस बाघ की मौत किसी बीमारी के कारण हुई है. हालांकि बाघ की मौत की असली वजह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी. उधर किलपुरा रेंज में जिस हाथी की मौत हुई है वो बीते कई दिनों से बीमार था और काफी कमजोर हो गया था. हालांकि वन विभाग के कर्मचारी हाथी की पूरी देखभाल कर रहे थे. लेकिन बीमारी के चलते उसकी मौत हो गई है. डीएफओ संदीप कुमार का कहना कि, दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही दोनों की मौत की असली वजह सामने आएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2023 03:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).