देश

India Bans 16 Pakistani YouTube Channels: आतंकवाद पर करारा प्रहार! मोदी सरकार ने Geo News और Asma Shirazi समेत 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल्स पर लगाया बैन, भारत के खिलाफ फैला रहे थे 'जहर'

भारत सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल्स पर बैन लगा दिया है. यह कार्रवाई गृह मंत्रालय की सिफारिश पर की गई है.

India Bans 16 Pakistani YouTube Channels: आतंकवाद पर करारा प्रहार! मोदी सरकार ने Geo News और Asma Shirazi समेत 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल्स पर लगाया बैन, भारत के खिलाफ फैला रहे थे 'जहर'

India Bans 16 Pakistani YouTube Channels: भारत सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल्स पर बैन लगा दिया है. यह कार्रवाई गृह मंत्रालय की सिफारिश पर की गई है. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, इन चैनलों पर भारत, भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ और भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप है. खासतौर पर जम्मू-कश्मीर के पाहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद इन चैनलों की गतिविधियां और ज्यादा संदिग्ध पाई गई थीं. बता दें कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पाहलगाम में एक दर्दनाक आतंकी हमला हुआ था, जिसमें कम से कम 26 निर्दोष टूरिस्टों की जान चली गई थी.

इस घटना के बाद पाकिस्तान के कुछ यूट्यूब चैनल्स ने भारत के खिलाफ झूठी खबरें फैलानी शुरू कर दी थीं. इसी को देखते हुए भारत सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए ये बैन लगाया है.

ये भी पढें: ‘Kashmir Is Ours, We Will Definitely Come’: आतंकी हमले के बाद पहलगाम पहुंचे अतुल कुलकर्णी, लोगों से बोले- अपनी ट्रिप कैंसल मत करें

भारत ने 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर बैन लगाया

Samaa TV और Geo News जैसे बड़े नाम शामिल

जिन बड़े पाकिस्तानी चैनलों पर बैन लगाया गया है, उनमें डॉन न्यूज़ (Dawn News), समा टीवी (Samaa TV), ऐरी न्यूज (Ary News) और जियो न्यूज (Geo News) जैसे बड़े नाम शामिल हैं. इन चैनलों पर आरोप है कि इन्होंने जानबूझकर ऐसा कंटेंट फैलाया जो नफरत फैलाने वाला था और भारत की छवि को नुकसान पहुंचा सकता था.

सरकारी सूत्रों के अनुसार, इन चैनलों ने भारत की सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ गलत जानकारियां फैलाईं और जनता को गुमराह करने की कोशिश की. इससे देश की आंतरिक सुरक्षा को खतरा हो सकता था. इसी वजह से बिना कोई देरी किए, इन्हें ब्लॉक करने का फैसला लिया गया.

देश के दुश्मनों की खैर नहीं

सरकार का कहना है कि देश की अखंडता, शांति और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. इस फैसले से ये भी साफ हो गया है कि भारत अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में किसी तरह की कोताही नहीं बरतेगा. सरकार का संदेश साफ है कि देश के खिलाफ झूठी खबरें फैलाने वालों पर अब सख्त कार्रवाई होगी, चाहे वे देश के अंदर हों या बाहर.

अगर आप यूट्यूब या किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई कंटेंट देखते हैं, तो उसकी सच्चाई जरूर जांचें और अफवाहों से दूर रहें. देश की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2025 10:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).