Nagpur- पुलिस कर्मचारी ने SLR गन से खुद के सिर में गोली मारकर की खुदकुशी, विभाग में मची खलबली
Credit-Twitter

नागपुर शहर में एक पुलिस कर्मचारी ने खुद के सिर में SLR गन से फायरिंग कर आत्महत्या करने की वजह से पुलिस विभाग में खलबली मच गई. मृतक पुलिस कर्मी का नाम मंगेश मस्की है. मंगेश वाडी पुलिस के अंतर्गत आनेवाले सूराबर्डी के पुलिस अपारंपारीक प्रशिक्षण केंद्र में कार्यरत थे. उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे है. उनकी पत्नी भी वाड़ी पुलिस स्टेशन में कार्यरत है. शनिवार शाम को मंगेश ने अपने पास रखी SLR गन को अपने गले के नीचे रखकर फायर कर दिया. जिसके कारण गोली निकलकर उनके सिर से आरपार हो गई और उनकी जगह पर ही मौत हो गई. फायरिंग की आवाज सुनकर उनके बाकी कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे, जहां मंगेश का शव उन्हें खून में सना हुआ दिखाई दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मंगेश ने आत्महत्या क्यों की, इसकी जांच वाड़ी पुलिस कर रही है. यह भी पढ़े :MP: भोपाल में बुजुर्ग व्यक्ति ने विकलांग होने का नाटक कर रहे भिखारी को वाइपर से पीटा, वीडियो वायरल