देश

18 अक्टूबर आज का इतिहास: हाथीदांत और चंदन के कुख्यात तस्कर वीरप्पन को सुरक्षा बलों ने किया था ढेर, जानें इस तारीख से जुड़ी अन्य ऐतिहासिक घटनाएं

आज का दिन देश के कई राज्यों की पुलिस, सुरक्षा बलों और प्रशासन के लिए बड़ी राहत लेकर आया था. वह साल 2004 का 18 अक्टूबर का दिन था जब सुरक्षा बलों ने दस्यु सरगना और चंदन के कुख्यात तस्कर वीरप्पन को एक मुठभेड़ में मौत के घाट उतार कर चैन की सांस ली थी. घनी मूछों वाला वीरप्पन कई दशकों तक सुरक्षा बलों के लिए सिरदर्द बना रहा.

18 अक्टूबर आज का इतिहास: हाथीदांत और चंदन के कुख्यात तस्कर वीरप्पन को सुरक्षा बलों ने किया था ढेर, जानें इस तारीख से जुड़ी अन्य ऐतिहासिक घटनाएं
वीरप्पन (Photo Credits: Twitter)

18 अक्टूबर आज का इतिहास: आज का दिन देश के कई राज्यों की पुलिस, सुरक्षा बलों और प्रशासन के लिए बड़ी राहत लेकर आया था. वह साल 2004 का 18 अक्टूबर का दिन था जब सुरक्षा बलों ने दस्यु सरगना और चंदन के कुख्यात तस्कर वीरप्पन (Veerappan) को एक मुठभेड़ में मौत के घाट उतार कर चैन की सांस ली थी. घनी मूछों वाला वीरप्पन कई दशकों तक सुरक्षा बलों के लिए सिरदर्द बना रहा.

हाथीदांत के लिए सैकड़ों हाथियों की जान लेने वाले और करोड़ों रूपए के चंदन की तस्करी करने वाले वीरप्पन ने तस्करी के अपने अभियानों को अंजाम देने के दौरान करीब डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों की जान ली और उनमें से आधे से ज्यादा पुलिसकर्मी थे.

यह भी पढ़ें : 13 अक्टूबर आज का इतिहास: फिल्म जगत सबसे चहेते कलाकार किशोर कुमार ने आज के दिन दुनिया से कहा था अलविदा, जानें इस तारीख से जुड़ी अन्य ऐतिहासिक घटनाएं

देश दुनिया के इतिहास में 18 अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1867 : रूस के अलास्का क्षेत्र को खरीदने के लिए अमेरिका के विदेश मंत्री विलियम सिवार्ड द्वारा किए गए करार को मंजूरी दी गई और राजधानी सितका में अमेरिकी ध्वज फहराया गया.

1922 : ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कंपनी लिमिटेड की स्थापना, जिसने 1927 में ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन :बीबीसी: का स्थान लिया.

1931 : अमेरिकी खोजकर्ता थामस अल्वा एडिसन का वेस्ट आरेंज, न्यूजर्सी में निधन.

1989 : पूर्वी जर्मनी के कम्युनिस्ट नेता एरिक होनेकर को स्वास्थ्य समस्याओं के चलते राष्ट्र प्रमुख का पद छोड़ देना पड़ा.

1956 : महिला टेनिस में विश्व की जानी मानी खिलाड़ी मार्तिना नवरातिलोवा का प्राग में जन्म.

1967 : शुक्र ग्रह पर सफलतापूर्वक पहुंचे सोवियत संघ के पहले अंतरिक्ष यान के मिशन का समापन. वेनेरा4 नाम के इस यान का मिशन 127 दिन चला. इसने ग्रह के वातावरण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी पृथ्वी पर भेजी.

1972 : बहुउद्दश्यीय हेलीकाप्टर एसए 315 ने बेंगलूर की परीक्षण उड़ान भरी.

1980 : पहली हिमालय कार रैली को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम से झंडा दिखाकर रवाना किया गया.

2004 : कुख्यात दस्यु सरगना और तस्कर वीरप्पन को सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ में मार गिराया.

2007 : आठ वर्ष के स्व:निर्वासन के बाद बेनजीर भुट्टो पाकिस्तान वापस लौटीं और कुछ ही घंटे के भीतर कराची में उनके काफिले पर बम से हमला किया गया. इस हमले में तो वह बच गईं लेकिन इसी वर्ष दिसंबर में उनकी हत्या कर दी गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2019 11:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).