VIDEO: बेशर्मी की हदें पार! अहमदाबाद में मेट्रो ट्रेन में लोगों के बीच ही शख्स करने लगा हस्तमैथुन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
कई बार कुछ घटिया लोग ऐसी हरकत कर देते है. जिसका असर समाज पर भी होता है. ऐसे ही एक शख्स ने गुजरात के अहमदाबाद की मेट्रो ट्रेन में ऐसी हरकत की, की वो सीधे हवालात पहुंच गया.
अहमदाबाद, गुजरात: कई बार कुछ घटिया लोग ऐसी हरकत कर देते है. जिसका असर समाज पर भी होता है. ऐसे ही एक शख्स ने गुजरात के अहमदाबाद की मेट्रो ट्रेन में ऐसी हरकत की, की वो सीधे हवालात पहुंच गया. इस शख्स ने यात्रियों से भरी मेट्रो में ऐसी हरकत की, की सभी शर्मिंदा हो गए. इस यात्री की हरकत के कारण कई महिलाएं और युवतियां भी डर गई. ये युवक को खुलेआम हस्तमैथुन कर रहा था. वस्त्रापूर पुलिस ने इस युवक को हिरासत में लिया है.
गुजरात समाचार की जानकारी के मुताबिक़ बुधवार सुबह कालुपूर स्टेशन से निकली थलतेज की दिशा की ओर जानेवाली मेट्रो ट्रेन में कई महिलाएं और युवतियां बैठी हुई थी. यहां पर महिलाओं के सामने टी शर्ट पहने हुए एक युवक अश्लील हरकत कर रहा था. इस युवक को दुसरे यात्रियों ने समझाने का प्रयास किया, बावजूद इसके वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आया. ये भी पढ़े:VIDEO: अस्पताल में महिलाओं के सामने ही युवक करने लगा हस्तमैथुन, हंगामा होने पर भाग निकला; उत्तराखंड के कोटद्वार की घटना
मेट्रो ट्रेन में युवक ने किया हस्तमैथुन
View this post on Instagram
इसके बाद मेट्रो में बैठे एक यात्री ने इसका पूरा वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और थलतेज मेट्रो स्टेशन पर पहुंचकर एसआरपी के सिक्योरिटी कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद दूरदर्शन केंद्र स्टेशन पर आरोपी को पकड़ा गया और उसे वस्त्रापूर पुलिस के हवाले किया गया.
इस घटना की पुष्टि डीसीपी झोन 1 के हिमांशु वर्मा ने की है. उन्होंने बताया की घटना बुधवार सुबह की और मेट्रो अधिकारियों ने आरोपी को गुरुवार को हमारे हवाले किया है. उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया और आगे की जांच जारी है. पुलिस के मुताबिक़ आरोपी क्लीनर का काम करता है और शायद वो मानसिक रोगी हो.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2024 01:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

