Gujarat Fire: गुजरात के बहुचराजी में स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग, उठे काले धुएं के फव्वारे, देखें वीडियो

Gujarat Fire: गुजरात में आज यानी 1 जून को भीषण आग लग गई. समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, मेहसाणा जिले के बहुचराजी में एक कबाड़ गोदाम में आग लग गई. आग लगने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 54 सेकंड के इस वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि कबाड़ का गोदाम आग की लपटों में घिरा हुआ है, आसमान में काला धुआं छा रहा है.

वीडियो देखें: