Indore Accident: इंदौर में खड़े डंपर से टकाराई कार, 6 लोगों की मौत
हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो को गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई.
इंदौर, 23 फरवरी : मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में सोमवार की देर रात बड़ा हादसा हो गया. यहां सड़क किनारे खड़े डंपर से कार जा टकराई और इस हादसे में कार में सवार सभी 6 युवकों की मौत हो गई. पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, लसूड़िया थाना क्षेत्र के निरंजनपुर चौराहे के पास सड़क किनारे खड़े डंपर से तेज रफ्तार कार जा टकराई.
यह कार देवास से इंदौर आ रही थी. कार का अगला हिस्सा पूरी तरह डंपर के हिस्से में घुस गया. इस हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो को गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई.
पुलिस के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि कार के दरवाजे काटकर शवों और घायलों को बाहर निकाला गया. कई मृतकों के शव तो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए.
संबंधित खबरें
Mumbai Water Cut: BMC का ऐलान, मरम्मत कार्य के चलते मुंबई के गोरेगांव में 10 और 11 मार्च को नहीं आएगी पानी; जानें प्रभावित इलाके
Mumbai Building Collapse Video: मुंबई के वर्सोवा में टला बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरा; कोई हताहत नहीं
Aastha Jain: शामली में परचून की दुकान चलाने वाले की बेटी आस्था जैन ने रचा इतिहास! UPSC में हासिल की ऑल इंडिया 9वीं रैंक, अब बनेंगी IAS
Keshav Prasad Maurya: यूपी के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग; बाल-बाल बचे
\