दिल्लीः सीएए और एनआरसी के खिलाफ शाहीन बाग में लोगों का विरोध प्रदर्शन जारी: 5 मार्च 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE

5 मार्च 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE

05 Mar, 23:39 (IST)

दिल्लीः सीएए और एनआरसी के खिलाफ शाहीन बाग में लोगों का विरोध प्रदर्शन जारी

05 Mar, 22:54 (IST)

कर्नाटक में कोरोनो वायरस संक्रमण के 461 संदिग्ध लोगों की निगरानी उनके घर पर ही की जा रही है. (इनपुट आईएएनएस)

05 Mar, 21:26 (IST)

सरकार ने निजी क्षेत्र के येस बैंक पर 30 दिन की अस्थायी रोक लगाते हुए इस दौरान खाताधारकों के लिए निकासी की सीमा 50 हजार रुपये तय कर दी है. इस पूरी अवधि में खाताधारक 50 हजार रुपये से अधिक नहीं निकाल सकते हैं.

05 Mar, 21:26 (IST)

देश की राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई है.

05 Mar, 21:26 (IST)

देश की राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई है.

05 Mar, 21:07 (IST)

मुंबई: स्तब्ध करने वाले एक खुलासे में महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि राज्य में हर रोज 30 बच्चों का अपहरण होता है. राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने एक लिखित जवाब में विधान परिषद सदस्य विक्रम काले को यह भी जानकारी दी. (इनपुट आईएएनएस)

 

05 Mar, 20:36 (IST)

मध्य प्रदेश: कांग्रेस विधायक हरदीप सिंह डांग ने विधायक पद से दिया इस्तीफा

05 Mar, 20:07 (IST)

महाराष्ट्र सरकार ने औरंगाबाद हवाई अड्डे का नाम बदलकर छत्रपति संभाजी महाराज रखा है. जो अब इस नाम से यह हवाईअड्डा जाना जाएगा.

05 Mar, 19:46 (IST)

कोरोनावायरस को लेकर जहां महाराष्ट्र सरकार की तरफ से लोगों को घबराने के लिए नहीं कहा गया है. वहीं सरकार की तरफ से डेडिकेटेड हेल्पलाइन नंबर 020-26127394 जारी किया है. जिस नंबर पर फोन करके कोरोनावायरस के बारे में मदद ली जा सकती है.

05 Mar, 18:05 (IST)

कोरोनावायरस को लेकर सीएम उद्धव ठाकरे ने मीडिया के बातचीत में कहा कि किसी को घबराने की जरूरत नहीं है.

Read more


नई दिल्ली. चीन (China) से शुरू हुए कोरोना वायरस (Coronavirus) ने अब भारत में भी अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है. यही कारण है कि देश में कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की तादाद बढ़ती जा रही है. जानकारी के अनुसार बुधवार तक कोरोना वायरस से जुड़े 29 मामले सामने आ चुके हैं. इस बीच खबर है कि गुजरात (Gujarat) से भी दो संदिग्ध सामने आये हैं. जिन्हे सूरत (Surat) के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

कोरोना वायरस के चलते भारत (India) में अलर्ट नजर आ रहे हैं. इस वायरस के चलते भारत में इस बार होली के त्योहार को लेकर भी लोग अपनी तरफ से सावधानी बरत रहे हैं. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि इस साल वे होली मिलन समारोह में शामिल नहीं होंगे. वही पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि दिल्ली में हुए दंगों की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में न्यायिक जांच होनी चाहिए. इन दंगों में कम से कम 42 लोग मारे गए हैं.

आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

वही राजधानी के उत्तर-पूर्वी के कई इलाकों में 24-25 फरवरी को भड़की हिंसा में दिल्ली क्राइम ब्रांच लगातार कार्रवाई कर रही है. रिपोर्ट के अनुसार बुधवार तक 1647 लोगों को गिरफ्तार और हिरासत में लिया गया है. इस मामले के मोस्ट वांटेड ताहिर हुसैन को दिल्ली पुलिस (Delhi Police)  अब तक गिरफ्तार नहीं कर पायी है.

वही दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने निर्भया गैंगरेप केस के चार दोषियों को फांसी के लिए नई तारीख का अनुरोध करने के लिए कोर्ट का रुख बुधवार को किया है. जिसके बाद कोर्ट ने दोषियों को नोटिस जारी कर आज जवाब मांगा है. ऐसा में माना जा रहा है कि कोर्ट दोषियों को लेकर आज नया डेथ वारंट जारी करेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड