Medicines Fail in Test: पेरासिटामोल समेत 50 दवाएं टेस्ट में हुई फेल, कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी

समाचार पोर्टल TV-9 के मुताबिक सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन ने देशभर की 50 दवाओं को ड्रग स्टैंडर्ड टेस्ट में फेल कर दिया है. देश भर के अलग-अलग प्रयोगशालाओं से आई हुई 1280 दवाइयों में से 50 दवाएं टेस्ट मेंफेल साबित हुई. संस्था के अनुसार यह एक रूटीन प्रक्रिया है. हर महीने दवाइयों के सैंपल की जांच की जाती है. सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन ने इन दवाओं को बनाने वालीकंपनियों को कारण बताओ नोटिस कर दिया है. कंपनियों को इन दवाओं के स्टॉक बाजार से हटाने के निर्देश भी दिए गए हैं.